{"_id":"5a033cf84f1c1ba7678ba46d","slug":"161510161656-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी पूर्व प्रधान को थाने से ले गए मनबढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी पूर्व प्रधान को थाने से ले गए मनबढ़
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
UP Police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। तीन माह पहले एक युवक की पिटाई कर गांव के कुछ मनबढ़ों ने पांच हजार रुपये लूट लिया था। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। तीन माह बाद एसआई ने आरोपी पूर्व प्रधान को ओवरब्रिज के पास से पकड़ लिया। आधे घंटे के अंदर सपा का झंडा लगी स्कार्पियो से आए कुछ नेता पूर्व प्रधान को थाने से ले गए।
कोतवाली थाना के पिपरा भानमती गांव के मनोज कुमार यादव की तीन माह पहले गांव के कुछ मनबढ़ों ने पिटाई कर पांच हजार रुपये लूट लिया था। इस मामले में पुलिस ने आठ अगस्त को पूर्व प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट व लूट का केस दर्ज किया था। तब से आरोपी फरार थे। बुधवार को थाने के एसआई रविंद्र शर्मा ने हमराहियों के साथ लूट के आरोपी पूर्व प्रधान को ओवरब्रिज के पास पकड़ लिया। आधे घंटे में कोतवाली में एक स्कार्पियो सपा का झंडा लगाकर घुसी और पूर्व प्रधान को गाड़ी में बैठाकर चल दी। पुलिस देखती रह गई। इसमें सपा के कुछ नेता बैठे थे। कोतवाल विजय सिंह गौर ने बताया कि वह नामांकन ड्यूटी में हैं, जानकारी नही है।