फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर की मंगलकामना

डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर की मंगलकामना

Tue, 13 Nov 2018 10:47 PM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर की मंगलकामना
महिलाओं ने अर्घ्य देकर मनोवांछित वरदान मांगा - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन व्रतधारी महिलाओं ने नदी-घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ वेदियों की विधि-विधान से पूजा कर दीप जलाकर मंगल कामना कीं। शहर के परमार्थी पोखरा, हनुमान मंदिर, सोमनाथ मंदिर सहित अन्य जगहों पर बड़ी संख्या में दउरी में प्रसाद सामग्री रखकर पूजन के लिए उमड़े। देर शाम तक यहां पर छठ गीतों के गूंजने से माहौल भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम शहर सहित जिले भर के नदी-पोखरों के घाटों पर आस्था का सैलाब दिखा। तीन बजे के बाद से ही श्रद्धालुओं का जत्था छठ घाटों की ओर कूच कर गया था। परिवार के पुरुष सदस्य कंधे और सिर पर पूजा सामानों से भरी दउरी व ईख लेकर आगे-आगे चल रहे थे तो छठ के गीत गुनगुनाती महिलाओं की टोली उनके पीछे थी। शहर के विभिन्न इलाकों से अलग-अलग निकले टोलियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। छठ घाट पहुंचने के बाद पहले व्रती महिलाओं ने वेदी पर पूजन सामग्री रखकर विधिपूर्वक पूजन किया। इसके बाद पोखरा-तालाब के पानी में प्रवेश कर गईं। करीब घंटे भर पानी में खड़े रहकर सूर्य देव व छठी मइया की आराधना की। शाम 5.25 बजे शुभ मुहूर्त में व्रतियों ने डूबते सूर्य को पूरे भक्ति भाव से अर्घ्य दिया। इसके बाद वह घर गीत गाते हुए ही पहुंची। जिनके यहां कोसी भरा जाना था, वह श्रद्धालु परिजनों के साथ ढोल-नगाड़ों के बीच घाटों पर पहुंचे। इन लोगों के यहां पूरी रात जागरण कर महिलाओं ने छठ माता की स्तुति की। ज्योतिषाचार्य पं. विवेक उपाध्याय ने बताया कि बुधवार को उदयाचल सूर्य को सुबह में 6.35 बजे अर्घ्य प्रदान कर चार दिवसीय छठ व्रत का पारण किया जाएगा। श्रद्धालु एवं व्रती महिलाएं दान-पुण्य कर एवं आस पड़ोस में प्रसाद बांटकर इसे पूरा करेंगी।
विज्ञापन



नपा प्रशासन ने शहर के पोखरों पर कराई थी सुरक्षा की व्यवस्था
नगरपालिका प्रशासन की ओर से सोमनाथ मंदिर, बेरमहिया मंदिर पोखरा, गायत्री मंदिर पोखरा लच्छराम, परमार्थी पोखरा, हनुमान मंदिर पोखरा, हाथीकुंड, नाथनगर मंदिर पोखरा, हाइडिल गेट के अंदर स्थित पोखरा, देवरही माई पोखरा, देइया माई पोखरा निकट जोनिया स्कूल के पास, अमेठी माई पोखरा, भटवलिया स्थित सिद्घेश्वनाथ शिव मंदिर पोखरा पर श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए बैरिकेडिंग की गई थी। साथ ही घाटों को गुब्बारों से सजाया भी गया था। दोपहर में एडीएम एवं प्रभारी ईओ सीताराम गुप्ता ने हनुमान मंदिर, परमार्थी पोखरा तथा अन्य पोखरों का निरीक्षण किया। गरुलपार के सभासद सुमित गुप्ता परमार्थी पोखरे पर व्यवस्था में कोई कमी न रहे, इसकी देखरेख करने में जुटे रहे। उन्होंने बताया कि परमार्थी पोखरे पर पांच सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। ताकि श्रद्धालुओं को पूजन-पाठ में कोई दिक्कत न आए। नपाध्यक्ष अलका सिंह ने भी शाम को प्रमुख घाटों पर पहुंचकर व्रती महिलाओं को पर्व की शुभकामना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसाद सामग्री की खूब हुई बिक्री
सुबह से लेकर दोपहर तक शहर के प्रमुख बाजारों में प्रसाद सामग्री की बिक्री हुई। जिन लोगों ने अब तक प्रसाद सामग्री नहीं खरीदी थी, उन्होंने मंगलवार को इसकी खरीदारी की। हालांकि पिछले तीन दिनों की अपेक्षा विभिन्न प्रकार के फल-सब्जी सहित अन्य पूजन सामग्रियों के दाम कम रहे।


युवाओं ने की आतिशबाजी, ली सेल्फी
छठ पूजा के दौरान शहर के सभी प्रमुख छठ घाटों पर अलौकिक नजारा था। श्रद्धालुओं की भीड़ पूजन में तल्लीन थी तो युवा भी इस महापर्व का लुत्फ उठाने में मशगूल दिखे। किसी ने आतिशबाजी कर खुशियां मनाई तो कोई इस नजारे को मोबाइल कैमरे में कैद करता दिखा। युवतियों में अपने सहेलियों, रिश्तेदारों के साथ सेल्फी का भी खूब क्रेज दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed