फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सिर्फ व्यक्ति नहीं, आदर्श हैं कर्पूरी ठाकुर

सिर्फ व्यक्ति नहीं, आदर्श हैं कर्पूरी ठाकुर

Thu, 24 Jan 2019 10:46 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Thu, 24 Jan 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
सिर्फ व्यक्ति नहीं, आदर्श हैं कर्पूरी ठाकुर
टाउनहाल में कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनायी गयी। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। कर्पूरी ठाकुर की जयंती गुरुवार को विभिन्न संगठनों ने समारोह पूर्वक मनाई। राष्ट्रीय नाई महासभा के बैनर तले टाउनहॉल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। वहीं, सपा के कचहरी रोड स्थित जिला कार्यालय पर कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।
विज्ञापन

टाउनहॉल में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर एक व्यक्ति नहीं आदर्श का नाम है। उनके सिद्धांतों पर चलकर ही हम सच्चे राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। सादगी, ईमानदारी और कर्तव्य परायणता उनके व्यक्तित्व की पहचान रही। सदर विधायक जन्मेजय सिंह ने कहा कि आधुनिक समाज में कर्पूरी ठाकुर जैसे व्यक्तित्व की प्रबल आवश्यकता है। राष्ट्रीय नाई महासभा के जिलाध्यक्ष शिवनाथ शर्मा ने कहा कि भारत की जनता ने कर्पूरी ठाकुर को सर आंखों पर बैठा कर रखा, यह उनकी लोकप्रियता का प्रमाण है। कार्यक्रम में गंगा प्रसाद इं. कॉलेज के बच्चों ने कविता, देशभक्ति गीत व अन्य प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर रामनरेश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, हरिलाल शर्मा, सुभाष ठाकुर, बलदेव शर्मा, पवन शर्मा, कमलेश, हरिलाल आदि मौजूद रहे। श्रीकृष्ण छात्रावास में सपा नेता व्यास यादव की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जन नायक कर्पूरी देश के पहले मुख्यमंत्री थे, जिन्होंने पिछड़ा वर्ग को आरक्षण लागू किया। कार्यक्रम में राजवंशी राजभर, विद्या यादव, रामअधार यादव, उमाशंकर, अशोक कुशवाहा, विकास आदि मौजूद रहे। सपा कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव ने कहा कि देश की आजादी से लेकर सक्रिय राजनीति में कर्पूरी ठाकुर सक्रिय रहे। इस मौके पर सुदर्शन चौरसिया, डॉ. प्रवीण निखर, अंबिका यादव, जेपी यादव, योगेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



समाजवादी विचारधारा के पोषक थे कर्पूरी ठाकुर: विजय
देवरिया/रामपुर कारखाना। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भटवलिया चौराहा स्थित कैंप कार्यालय पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। उन्हें शोषितों, पिछड़ों और दलितों का अग्रणी नेता बताया गया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय प्रताप यादव ने कहा कि स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर समाजवादी विचारधारा के पोषक थे। 1990 में उनके मुख्यमंत्रित्व काल में बिहार अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण देने वाला पहला राज्य बना। गरीबों के प्रति उनके मन में बड़ी संवेदना थी। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का संचालन विजय मास्टर ने किया। इस अवसर पर उदयभान शर्मा, मुन्ना यादव, धर्मेंद्र चौहान, सबरे आलम, सुग्रीव निषाद, जितेंद्र शर्मा, लक्ष्मण यादव, गुफरान, अदालत यादव, दीपक शर्मा, जयप्रकाश कुशवाहा, अनिल आदि मौजूद रहे। उधर, रामपुर कारखाना के डुमरी चौराहा स्थित सपा कार्यालय पर कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। सामाजिक न्याय मंच के संयोजक चंद्रभूषण सिंह, रामप्यारे यादव, आकाश सिंह, भोला यादव, उदयनारायण सिंह यादव, सुरेश नारायण सिंह यादव, धर्मेंद्र सिंह, गुड्डू यादव, रामप्रसाद, अरविंद यादव, भरत यादव, मुंद्रिका शर्मा, श्यामसुंदर प्रसाद, चंद्रदेव यादव, सरफराज अहमद, गणेश यादव, शाकिर अहमद डल्लू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed