{"_id":"5c4de764bdec22738c0f1057","slug":"121548609380-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलो सकून का विषय है यहां स्कूल में नहीं बंद हो रहे पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलो सकून का विषय है यहां स्कूल में नहीं बंद हो रहे पशु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चलो सुकून का विषय है यहां स्कूल में नहीं बंद हो रहे पशु
गोवंशीय पशुओं के संरक्षण पर प्रभारी मंत्री ने दिया जोर
ब्लॉकों पर कैंप लगाकर पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को बेसिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनुपमा जायसवाल ने समीक्षा बैठक किया। गोवंशीय पशुओं की सुरक्षा और मुसहर बस्ती के लोगों को शत-प्रतिशत सरकारी योजनाओं का लाभ देने पर जोर दिया। ब्लॉक में कैंप लगाकर वृद्धा, विधवा और दिव्यांगों को चिह्नित कर ब्लॉकों में कैंप लगाकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में आवेदन लेने और प्रमाण पत्र वितरण कराने का निर्देश दिया गया।
देवरिया की प्रभारी मंत्री ने कहा कि दिव्यांग, विधवा और वृद्धा पेंशन योजना से कोई भी पात्र वंचित न रहे। जिला प्रोबेशन अधिकारी और समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर कैंप लगाकर पात्रों को योजना से जोड़ा जा रहा है। बरहज विधायक सुरेश तिवारी ने आपत्ति जताते हुए कहा कि कब कैंप लगता है और कैसे लाभ दिया जाता है। इसकी जानकारी क्षेत्रीय विधायकों को नहीं रहती है और पात्र लोग नेताओं के घर पहुंचते हैं। प्रभारी मंत्री ने अफसरों से कैंप में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को बुलाने को कहा। गोवंश संरक्षण के लिए जिले में बनने वाले गोशाला के प्रगति की जानकारी लिया। उन्होंने कहा कि किसान कही स्कूल या सरकारी भवनों में छुट्टा पशुओं को बंद तो नहीं कर रहे हैं। अफसरों ने कहा कि इस जिले में ऐसी बात नहीं है। यह सुनने के बाद उन्होंने कहा कि यह सुकून का विषय है। गोवंश संरक्ष के लिए पिपरा भानमती, पिपरपाती समेत कई गांवों व नगर पंचायत में कान्हा उपवन और पशु आश्रय गृह का निर्माण कराया जा रहा है। नेताओं ने कहा कि तहसील से गोड़, तुरहा और खरवार जाति का अनुसूचित जन जाति का प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है। इसका असर पार्टी पर पड़ रहा है और लोगों में नाराजगी है। डीएम ने कहा कि तहसीलदारों को इसके लिए निर्देश दे दिया गया है। विधायक सुरेश तिवारी और रामपुर कारखाना विधायक प्रतिनिधि ने रनिहवा और मंगराइच गांव के कोटेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाया। इस दौरान डीएम अमित किशोर, सीडीओ राजेश त्यागी, एडीएम सीताराम, राकेश पटेल, जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुजम्मिल आदि अफसर मौजूद रहे।