फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   दूसरे दिन भी धरने पर रहे डाक कर्मचारी

दूसरे दिन भी धरने पर रहे डाक कर्मचारी

Wed, 19 Dec 2018 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी धरने पर रहे डाक कर्मचारी
दूसरे दिन भी धरने पर रहे डाक कर्मचारी
विज्ञापन


नियमितिकरण और पेंशन की मांग के समर्थन में की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। डाक कर्मचारियों का धरना बुधवार को भी जारी रहा। कर्मचारी नियमितिकरण व पेंशन की मांग को लेकर मुख्य शाखा परिसर में जमे रहे। उन्होंने उच्चाधिकारियों पर मांगों को तोड़ मरोड़कर पेश किए जाने का आरोप लगाया। अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि मांगों के समर्थन में देवरिया व कुशीनगर जनपद के ग्रामीण कर्मचारी हड़ताल पर हैं। जबकि जून में संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने कर्मचारियों की सारी मांगे मान ली थी। विभाग के उच्चाधिकारी मांगों को तोड़-मरोड़कर लागू कर रहे हैं। कर्मचारियों की मुख्य मांग उन्हें नियमित कर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करवाना है। हमारी मांगे पूरी नहीं हुईं तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान चंद्रप्रकाश पांडेय, अखिलेश मिश्रा, विजयी पांडेय, ऋषिकेश तिवारी, धनंजय चौहान, पंकज सिंह, राधेश्याम पांडेय, विजय सिंह, दयाशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed