{"_id":"59987d504f1c1bfe028b45e2","slug":"121503165776-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर का बरही बांध कटा रुद्रपुर में हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर का बरही बांध कटा रुद्रपुर में हाई अलर्ट
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। गोरखपुर जनपद के झगहां स्थित बरही बांध के कटने के बाद रुद्रपुर में प्रशासन ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। देवरिया-गोरखपुर की सीमा पर गोर्रा नदी का दबाव बढ़ने से बेलवा दुबौली के पास जमींदारी बांध के कटने का खतरा बढ़ गया है। बांध को बचाने के लिए प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया। बंधा कटा तो दोआबा के 52 गांव में तबाही मच सकती है।
तिघरा स्थित जमींदारी बांध के खतरे को देख राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने तहसील में आपात बैठक बुलाई। प्रशासन के अधिकारियों को किसी भी सूरत में बांध बचाने का निर्देश दिया। उन्होंने बाढ़ कार्य खंड के अधिकारियों को लेकर मौके का जायजा लिया। एसडीएम घनश्याम ने बताया कि जमींदारी बांध को बचाने के लिए प्रशासन पूरी ताकत झोंक दी है। बांध पर जेसीबी लगाकर बंधे को ऊंचा किया जा रहा है। दोआबा के 52 गांव में राहत और बचाव कार्य का पूरा इंतजाम हो चुका है।