फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   खेत में गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से वृद्घ कसिन की मौत, एक झुलसा

खेत में गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से वृद्घ कसिन की मौत, एक झुलसा

Fri, 21 Jul 2017 11:07 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खेत में गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से वृद्घ कसिन की मौत, एक झुलसा
मगहरा। क्षेत्र के एक गांव में कुछ लोग गाय चरा रहे थे। इसी बीच खेत में टूटकर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किसान और दो गायों की मौत हो गई। जबकि उसे बचाने गया दूसरा साथी झुलस गया। घटना से गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पड़री गुर्राव गांव निवासी देवी सिंह शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे कुछ लोगों के साथ गांव के दक्षिण गाय चरा रहे थे। खेत में पहले से ही 11 हजार वोल्ट का तार गिरा था। उसमें आपूर्ति बहाल थी। लोगों का कहना है कि देवी सिंह गाय चराते वक्त तार की जद में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनको छटपटाते देख बचाने पहुंचे केशव सिंह भी झुलस गए। करंट की चपेट में आने से बृजनाथ मिश्र की दो गायों की भी मौत हो गई। देवी सिंह के मौत की खबर मिलते ही पछाड़ खाकर गिर पड़ीं। घटना की जानकारी होते ही लोग खेत की तरफ दौड़ पड़े। किसी ने विभाग को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। सूचना पाकर पहुंचे भलुअनी थानाध्यक्ष अजय ओझा ने शव को पीएम के लिए भेजवाया। मौके पर पहुंच राजस्वकर्मियों ने रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजा।
विज्ञापन


खेती से चलती थी आजीविका
मगहरा। देवी सिंह खेती-किसानी कर परिवार की जीविका चलाते थे। लोग बताते हैं कि वह अच्छे नस्ल की गाय पालने के शौकीन थे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि एक दिन गाय चराना ही उनके मौत का कारण बनेगा। उनकी मौत से समूचा गांव मर्माहत है। देवी सिंह के दो बेटे शिवप्रताप और कृष्ण प्रताप राव हैं। दोनों खेती-किसानी में पिता का मदद करते थे। लोगों का कहना है कि उम्र को देखते हुए अक्सर उनके बेटे गाय रखने से मना करते थे। लेकिन वह उनकी एक नहीं मानते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed