{"_id":"666de3f78ca1da6427098014","slug":"theft-from-teachers-house-by-breaking-the-lock-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-107616-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: ताला तोड़कर शिक्षक के घर से चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: ताला तोड़कर शिक्षक के घर से चोरी
विज्ञापन
चित्रकूट। कर्वी कोतवाली के कर्वी माफी स्थित जेपी इंटर काॅलेज के पास स्थित शिक्षक के घर का ताला तोड़कर चोर नकदी और जेवर चुरा ले गए। शिक्षक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पहाड़़ी थाने के प्रसिद्धपुर निवासी पुष्पराज सिंह का कर्वी माफी में मकान बना है। वह कंपोजिट विद्यालय मगरहाई मानिकपुर शिक्षक हैं। उनकी पत्नी विभा प्राथमिक विद्यालय आजाद पुरवा रामनगर में प्रधानाध्यापक हैं।
बताया कि गर्मी की छुट्टी होने पर मकान पर ताला लगाकर परिवार समेत गांव चले गए। तबीयत खराब होने पर वह जिला अस्पताल में भर्ती रहे। अस्पताल से छुट्टी होने के बाद शनिवार की सुबह कर्वी माफी स्थित मकान पहुंचे तो ताला टूटा मिला। अंदर सामान अस्त-व्यस्त था। चोर 75 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवर, एक मोबाइल, पत्नी का टैबलेट और बेटे ऋतुराज सिंह का लैपटॉप चुरा ले गए हैं। शिक्षक की तहरीर पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।