फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Excise team attacked while raiding for illicit liquor; 4 constables injured.

Chitrakoot News: कच्ची शराब पकड़ने गई आबकारी टीम पर हमला, 4 सिपाही घायल

Wed, 16 Sep 2026 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 16 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Excise team attacked while raiding for illicit liquor; 4 constables injured.
फोटो 15 सीकेटीपी 07 जिला अस्पताल के बाहर खड़ी आबकारी टीम। संवाद
चित्रकूट। कच्ची शराब पकड़ने गई आबकारी टीम पर आरोपियों ने लाठी-डंडे और रॉड से हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले में चार सिपाही घायल हो गए। एक सिपाही का सिर फट गया, नाजुक हालत देख उसे प्रयागराज रेफर किया। ये वारदात सदर कोतवाली क्षेत्र के डिलौरा से गढ़ीवा मार्ग पर हुई। आबकारी निरीक्षक ने पांच नामजद समेत 15 लोगों पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सभी आरोपी भाग निकले।
कर्वी प्रथम क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक प्रणव कुमार पांडेय ने बताया कि सोमवार शाम वह सिपाही रोहित गहलोत, शमशेर अली, धर्मेंद्र राजपूत, महिला सिपाही सुमित्रा देवी, लालचंद्र सरोज, दीपक कुमार यादव, शिव सागर व सागर के साथ गश्त पर थे। तभी सूचना मिली कि मनोज कुमार गुप्ता के प्लॉट के बगल में विजय निषाद, पुरुषोत्तम उर्फ राजा, जानकी निषाद, सुक्खू निषाद, देशराज निषाद कच्ची शराब बनाकर बेच रहे हैं।
विज्ञापन

टीम ने घेराबंदी की तो पांचों के अलावा करीब 10 लोग और आ गए और हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
हमले में सिपाही सागर का सिर फट गया जबकि शिव सागर, लालचंद्र सरोज और दीपक के हाथ, पीठ और पैर में चोटें आई हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सागर की हालत गंभीर होने पर उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल अभयराज सिंह ने बताया कि पांच नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ गाली-गलौज, पिटाई, जान से मारने की धमकी, सरकारी कार्य में बाधा सहित कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों के घरों पर छापा मारी की गई लेकिन सभी भाग निकले। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed