{"_id":"6aa990177f1fcfdd7302fb29","slug":"kahar-community-holds-mahapanchayat-after-taking-out-a-bike-rally-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-136308-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बाइक रैली निकाल कहार समाज ने की महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बाइक रैली निकाल कहार समाज ने की महापंचायत
Wed, 16 Sep 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
फोटो 15 सीकेटीपी 21 रैली में मौजूद समाज के लोग। संवाद
चित्रकूट। अखिल भारतीय कहार महासभा के तत्वावधान में रविवार को कहार समाज की महापंचायत एवं बाइक रैली निकाली गई। बलदाऊगंज, कर्वी से बाइक रैली निकालकर समाज में एकजुटता का संदेश दिया गया।
कानपुर से आए वीर बहादुर रैकवार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली धनुष चौराहा, बेड़ी पुलिया और रामघाट होते हुए कहार समाज धर्मशाला पहुंची, जहां महापंचायत का आयोजन किया गया।
महापंचायत में अखिल भारतीय गोंड महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनाथ गोंड ने कहा कि गोंड समाज के अंतर्गत कहार की सभी उपजातियों को शामिल किया गया है। सरकार को कहार समाज की सभी उपजातियों को अनुसूचित जनजाति का आरक्षण देना चाहिए, ताकि समाज को उसका हक मिल सके।
विज्ञापन
दिल्ली से आए अखिल भारतीय कश्यप महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्यप रामसिंह भाटी ने कहा कि समाज के लोगों को सक्रिय राजनीति में आना होगा, तभी अधिकार मिलेंगे। जल शक्ति मंत्रालय के अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि शिक्षा ही तरक्की का आधार है। यदि प्रतिभाशाली बच्चों को पढ़ाई में आर्थिक दिक्कत आती है तो उनकी मदद की जाएगी।
मंडल अध्यक्ष कश्यप मुन्ना लाल अकेला ने धर्मशाला के विकास का प्रस्ताव रखा। उन्होंने मीटिंग हॉल, पार्किंग, आवासीय विद्यालय और छात्रावास बनाने की मांग की। कहा कि अमावस्या पर दो दिन ही कमरे उपयोग में आते हैं, 28 दिन खाली रहते हैं। इनमें गरीब बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था हो सकती है।
रैली का संचालन कश्यप आरएम बाथम और मंच का संचालन शिवकुमार ने किया। इस मौके पर अमित कश्यप, मनीष बाथम, शुभम कश्यप, राजेश रैकवार, उमेश कश्यप, अर्जुन कश्यप, गोविंद निषाद, ओमप्रकाश रैकवार, जागेश्वर रैकवार, लवकुश सहित समाज के लोग मौजूद रहे।