फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   shopkeeper was killed in enmity

Chitrakoot News: रंजिश में दुकानदार को मारा गड़ासा

Mon, 21 Aug 2023 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
shopkeeper was killed in enmity
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के तरौंहा में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी ने एक दुकानदार को घर से घसीट कर गड़ासा मारकर घायल कर दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी और उसकी मदद करने वाली पत्नी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जयदेवदास अखाड़ा तरौंहा के पास के निवासी अवधेश कुमार के साले पवन ने बताया कि शनिवार की शाम को उसके बहनोई अवधेश दुकान बंद कर घर पहुंचे। इसी बीच पड़ोसी राजा गाली देता हुआ उनके घर में घुस गया और बहनोई को घसीटकर बाहर ले आया। राजा की पत्नी सोनम ने भी अवधेश की पिटाई की। इसी बीच राजा ने अवधेश के पेट पर गड़ारा मार दिया। इससे अवधेश लहूलुहान होकर वहीं पर गिर पड़ा।
विज्ञापन

आरोपी पति पत्नी घर छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। कोतवाल गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी पति पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed