{"_id":"6aa593e6b0017e1a8605a401","slug":"a-35-kg-tumor-was-removed-from-a-womans-abdomen-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-136185-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: महिला के पेट से साढ़े तीन किलो का ट्यूमर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: महिला के पेट से साढ़े तीन किलो का ट्यूमर निकाला
विज्ञापन
12 सीकेटीपी-26-ऑपरेशन के बाद निकाले गए ट्यूमर को दिखाती मौजूद टीम। संवाद
मऊ सीएचसी में पहली बार हुआ ऑपरेशन, डॉक्टरों ने दिया नया जीवन
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ (चित्रकूट)। कई महीनों से पेट दर्द और रक्तस्राव से तड़प रही महिला के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर फरिश्ता बन गए। चिकित्सकों की टीम ने जटिल ऑपरेशन कर महिला के पेट से साढ़े तीन किलोग्राम का ट्यूमर निकालकर उसकी जान बचाई।
सिकरौ निवासी कमलेश पत्नी राजकुमार महीनों से दर्द से परेशान थीं। निजी अस्पतालों के चक्कर काटने के बाद भी राहत नहीं मिली। आखिर में परिजन उसे सीएचसी मऊ लेकर पहुंचे, जहां जांच में पेट में बड़े ट्यूमर का पता चला। सीएमओ डॉ. महेंद्र त्रिपाठी के मार्गदर्शन और अधीक्षक डॉ. हारून के नेतृत्व में वरिष्ठ सर्जन डॉ. विद्यसागर व निश्चेतक डॉ. ऋषि प्रताप सिंह की टीम ने शनिवार को सफल ऑपरेशन किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद 3.5 किलो का ट्यूमर बाहर निकाला गया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. हारून ने बताया कि सीमित संसाधनों में सीएचसी पर इतना बड़ा ऑपरेशन पहली बार हुआ है। ऑपरेशन के बाद महिला की हालत स्थिर है। परिजनों ने डॉक्टरों की टीम का आभार जताया है।