फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Municipality's notice has disturbed the sleep of landlords.

Chitrakoot News: पालिका के नोटिस ने मकान मालिकों की उड़ाई नींद

Sat, 12 Sep 2026 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Municipality's notice has disturbed the sleep of landlords.
चित्रकूट। मंदाकिनी की बाढ़ ने पहले घरों को तोड़ा अब प्रशासन के नोटिस ने लोगों की नींद उड़ा दी है। बाढ़ का पानी उतरा तो पीछे छोड़ गया दरकी दीवारें, धंसी नींव और टूटे आशियाने। पीड़ित मुआवजे का इंतजार कर रहे कि तभी उनके पास नोटिस पहुंच गए। नगर पालिका ने 25 परिवारों को नोटिस भेजा है। नोटिस में तीन दिन में मकान की मरम्मत कराने का अल्टीमेटम दिया गया है। नहीं तो बुलडोजर चलेगा और डीजल का खर्च भी मकान मालिक को भरना होगा।
विज्ञापन


बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि बाढ़ से दुकान और रोजी-रोटी का जरिया तक बह गया। कई परिवारों के पास खाने-पीने तक का संकट है। जो थोड़ा बहुत बचा था उसे लगाकर घरों की सफाई और मरम्मत कराई। अब नोटिस मिलने के बाद परिवारों को डर है कि कहीं बाढ़ से बचा उनका आशियाना भी न छिन जाए। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर घरों की मरम्मत करा ली है। इसके बाद भी नोटिस मिलने से वह लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

1995 में बनाया था मकान, दरार आई तो करा ली मरम्मत

12 सीकेटीपी-14-बुद्ध प्रकाश सिंह। संवाद

मकान 1995 में बनवाया था। बाढ़ के समय नींव के पास पानी भर गया था। इसमें थोड़ी दरार आई थी जिसे ठीक करा लिया गया। इसके बाद भी पालिका ने नोटिस भेज दिया। उनका कहना है कि मकान को ठीक करा लिया गया है और उसमें रहने में कोई परेशानी नहीं है।- बुद्ध प्रकाश सिंह, रामघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में खाने तक का संकट, ऊपर से नोटिस
12 सीकेटीपी-13-उमाशंकर तिवारी । संवाद
बाढ़ में घर का काफी सामान बह गया। परिवार के सामने खाने तक की परेशानी है। किसी तरह घर को रहने लायक बनाया है। अब नगर पालिका से नोटिस मिलने के बाद चिंता और बढ़ गई है। बाढ़ का नुकसान अभी संभला भी नहीं और मकान को लेकर नई परेशानी खड़ी हो गई। वहीं घर में बहन भी बीमार है, इसलिए और चिंता बढ़ गई है।-उमाशंकर तिवारी, रामघाट।
बोले जिम्मेदार-----
रामघाट क्षेत्र में जर्जर 25 मकानों को नोटिस भेजा गया है। अभी सर्वे चल रहा है। इसके बाद भी कोई जर्जर मकान होता है तो उनके लिए भी नोटिस जारी होगी।- राज किशोर, अधिशासी अधिकारी।

वर्जन

जर्जर और अवैध मकानों पर होगी कार्रवाई
शासन के निर्देश पर जर्जर मकानों को नोटिस जारी किए गए हैं। जिन मकानों की स्थिति जर्जर है, उन्हें ही नोटिस जारी किया गया है। गैरकानूनी तरीके से बने मकानों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।- नरेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद।
पालिका ने जारी किया नोटिस

नगर पालिका की ओर से जर्जर स्थिति वाले मकानों को नोटिस दिए गए हैं। संबंधित लोगों से मकान की मरम्मत कराने के लिए कहा गया है।- अजय यादव, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed