फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Got a loan of seven lakhs settled for two lakhs.

Chitrakoot News: सात लाख का कर्ज दो लाख में खत्म कराया

Sat, 12 Sep 2026 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Got a loan of seven lakhs settled for two lakhs.
चित्रकूट। जिले में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत आम लोगों के लिए राहत और रोचक किस्सों से भरी रही। किसी का लाखों का कर्ज हजारों में निपट गया तो कोई बिजली के बिल से परेशान होकर चक्कर काटता रहा।
विज्ञापन

सबसे रोचक मामला कर्वी का रहा। यहां के शिवेंद्र प्रताप सिंह ने एसबीआई से किसान क्रेडिट कार्ड पर करीब पांच लाख रुपये का लोन लिया था। किस्त जमा न होने पर ब्याज जुड़ते-जुड़ते यह रकम सात लाख हो गई और बैंक ने 2020 में खाता एनपीए घोषित कर दिया। 2021 में शिवेंद्र की मौत के बाद परिवार पर नोटिस का दबाव था। उनके भाई बृजेंद्र सिंह लोक अदालत पहुंचे और बैंक से समझौता कर महज दो लाख रुपये में पूरा खाता बंद करा दिया। बृजेंद्र ने कहा अब नोटिस से छुटकारा मिल गया।
विज्ञापन

इसी तरह कर्वी की गीता देवी ने भी केसीसी पर एक लाख का लोन लिया था। भुगतान न होने से यह बढ़कर 1.61 लाख हो गया। बैंक के नोटिस के बाद खाता एनपीए में चला गया। लोक अदालत में उन्होंने 43 हजार रुपये जमा कर खाता बंद करा लिया और चैन की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसरा पुरवा निवासी अमर सिंह ने बताया कि उनकी दादी सुरजी देवी के नाम बिजली कनेक्शन है। घर में एक पंखा और एक बल्ब जलता है, फिर भी 9179 रुपये का बिल आ गया। मानिकपुर के शिव नगर निवासी छेदीलाल ने बताया कि वह हर महीने बिल जमा करते हैं, फिर भी 16 हजार रुपये का बिल भेज दिया गया। लोक अदालत में विद्युत विभाग का शिविर न लगने से कई उपभोक्ताओं का निस्तारण नहीं हो सका और उन्हें निराश लौटना पड़ा।

जिला न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,18,739 वाद निपटाए गए और 29,34,80,818 रुपये की वसूली हुई। जिला न्यायाधीश शेषमणि शुक्ला ने अदालत का शुभारंभ किया। कई वर्षों से फंसे एनपीए खाते आधे से कम राशि में निपटे। एसबीआई की 6 शाखाओं के 73 एनपीए खातों में 1.31 करोड़ रुपये बकाया था, जिसमें 70.64 लाख रुपये में समझौता हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed