फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Women put ceramics in fire, death

महिला ने मिट्टी का तेल डाल लगाई आग, मौत

Fri, 19 Apr 2019 11:17 PM IST
chitrakoot Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 19 Apr 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
Women put ceramics in fire, death
कमला देवी उर्फ गुड़िया यादव - फोटो : amarujala
चित्रकूट/भरतकूप। भरतकूप चौकी क्षेत्र के तमरार रसिन गांव में शुक्रवार की सुबह महिला ने कमरा अंदर से बंद कर अपने शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। पति उसे बचाने के लिए दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचा तो पत्नी आग का गोला बनकर बाहर की ओर दौड़ी। आग बुझाने के दौरान पति भी झुलस गया और पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए आए दिन प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

 शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के गोबरिया गांव निवासी कमला देवी उर्फ गुड़िया यादव (19) पुत्री कल्लू यादव का विवाह 25 जून 2018 को तमरार रसिन निवासी बाबूलाल के पुत्र राजेंद्र यादव से हुआ था। उसके पति ने बताया कि शुक्रवार को वह गांव की एक दुकान गया था। घर में मां व छोटे भाई से पत्नी का कुछ विवाद हुआ इसके बाद पत्नी ने कमरे मेें जाकर खुद को बंद कर लिया और मिट्टी का तेल डाल आ लगा ली। उसे बचाने का प्रयास किया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। दोपहर बाद घटना की जानकारी मिलने पर मायके से मृतका के पिता पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उनके साथ कई अन्य परिजन भी थे। सभी ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ससुरालीजन उनकी बेटी कमला को दहेज कम लाने के ताने मारते थे। शुक्रवार को देवर व सास ने उसे मारा पीटा जिससे बेटी ने क्षुब्ध होकर यह कदम उठाया है। आरोप लगाया कि इस घटना के बाद ससुरालीजनों ने मायका पक्ष को जानकारी भी नहीं दी। अन्य रिश्तेदारों ने इसकी जानकारी दी है। इसकी तहरीर कोतवाली में दी जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed