फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The three gangsters of the rebel gang were arrested

बबुली गैंग के तीन बदमाश दबोचे गए

Wed, 31 Jan 2018 11:25 PM IST
अमर उजाला, चित्रकूट
अमर उजाला, चित्रकूट Updated Wed, 31 Jan 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
The three gangsters of the rebel gang were arrested
किसान ललित सिंह के अपहरण के मामले में मप्र पुलिस ने बबुली कोल गैंग के दो बदमाश और एक मददगार को कुंडरा जुड़वानी गांव से दबोचा है। एक बदमाश, किसान के साथ बंटाई पर खेती करता है और रुपयों के लालच में यह वारदात की है।
विज्ञापन


रीवा एसपी ललित शाक्यवार ने बताया कि 24 जनवरी की रात जिले की सीमा से सटे समेरिया (मप्र) के कटाई गांव में किसान ललित सिंह का अपहरण साढे़ पांच लाख रुपये के इनामी डाकू बबुली कोल और उसकी गैंग ने किया था। इस मामले में कटाई के पड़ोसी गांव कुंडरा जुड़वानी निवासी वीरू उर्फ दीपक कोल पुत्र गोरेलाल, रामू उर्फ रामचरन कोल पुत्र छेलीलाल और चित्रकूट के थाना मानिकपुर के नागर निवासी दादू लाल कोल पुत्र रामहित को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि वीरू, ललित सिंह के साथ बंटाई पर लेकर खेती कराता है।
विज्ञापन


रुपयों के लालच में उसने गांव के रामू और दादू कोल के साथ मिलकर ललित के अपहरण की साजिश रची। इन लोगों ने डाकू बबुली कोल और उसकी गैंग को भी इसमें शामिल किया। क्योंकि बबुली कोल गैंग की ये तीनों पहले भी मदद करते रहे हैं। 24 जनवरी की रात ये तीनों बबुली कोल गैंग के लवलेश कोल, पंजाबी उर्फ चंदई कोल के साथ ललित के घर पहुंचे। तीनों ने योजना के अनुसार ललित का अपहरण किया और उसे जंगल की ओर ले गए। जंगल पहुंचकर दादू लाल कोल वहीं रुक गया, जबकि रामू और वीरू गांव लौट आए। डाकुओं ने ललित के परिजनों से पचास लाख की फिरौती मांगी थी। पांच लाख में बात पक्की हुई। ललित के घर लौटने के बाद से पुलिस इन तीनों की तलाश में थी।   
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्विलांस व मुखबिर से मिली जानकारी के बाद तीनों की रेकी की गई। मंगलवार को तीनों के कुंडरा जुड़वानी गांव के पास ही होने की सूचना पर पुलिस छापा मारा। फिर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी के अनुसार पकड़े गए रामू और दीपू तो गैंग के अस्थायी सदस्य हैं, जबकि वीरू गैंग का मददगार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed