फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Outlaw Pete Goppa the workers sought protection money of 20 million

डाकू गोप्पा ने मजदूरों को पीट मांगी 20 लाख की रंगदारी

Thu, 20 Oct 2016 11:41 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Thu, 20 Oct 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Outlaw Pete Goppa the workers sought protection money of 20 million
डकैती - फोटो : amar ujala
50 हजार के इनामी डाकू गोप्पा गैंग ने फिर सरकारी कार्य में रंगदारी वसूलने के लिए मजदूरों पर कहर ढाया। दो करोड़ की लागत से बन रही सड़क निर्माण रोककर डकैतों ने दर्जन भर मजदूरों को असलहों की बटों  से पीटकर ठेकेदार से 20 लाख पहुंचाने के बाद ही काम शुरु कराने की धमकी दी। जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पहुंचे और मजदूरों को सांत्वना देकर पीएसी तैनात कर दी।
विज्ञापन


सरैंया से राजापुर के बीच लगभग आठ किमी लंबी कबरापुरवा से कौबरा को जोड़कर बन रही सड़क का काम चल रहा है। पेटी कांट्रेक्टर कैलाश मिश्रा ने बताया कि यह काम दो करोड़ का है। जिसमें अभी ढाई-तीन किमी की सड़क बन पाई है। बुधवार की रात को डाकू गोप्पा अपने इनामी साथी डाकू खरदूषण और आधा दर्जन असलहाधारियों के साथ कबरापुरवा स्थित मजदूरों के डेरे में धावा बोल दिया।
विज्ञापन


डेरे में मौजूद मजदूर सुंदरलाल ने बताया कि डाकुओं ने चारों तरफ से घेरकर सभी को बाहर निकाला और असलहों की बट से पिटाई कर ठेकेदार से कमीशन लाने को कहा। मजदूरोें ने ठेकेदार का नंबर न होने की बात कही तो दो मजदूरों के मोबाइल छीन लिए और धमकी देकर कहा कि जबतक दस प्रतिशत कमीशन नहीं पहुंचेगा तब तक सड़क निर्माण शुरु नहीं होगा। यदि काम हुआ तो ठेकेदार और मजदूरों को फिर पीटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी होते ही ठेकेदार ने पुलिस अधीक्षक को सूचना दी। ठेकेदार ने बताया कि शुक्रवार को पिटे मजदूरों का डाक्टरी परीक्षण कराकर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। उधर मौके पर पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह पहुंचे और मजूदरोें से बातचीत की। इसके बाद कहा कि सरकारी निर्माण नहीं रूकने देंगे। पीएसी कैंप निर्माण स्थल पर लगाया गया है। पुलिस सुरक्षा में निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed