फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bike riders robbed woman's chain

बाइक सवारों ने महिला की चेन लूटी

Wed, 24 Aug 2016 10:51 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Wed, 24 Aug 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Bike riders  robbed woman's chain
loot - फोटो : amar ujala

दामाद के साथ बाइक से जा रही महिला के गले से सोने की जंजीर खींच कर बाइक सवार दो युवक भाग निकले। उनके साथ आए एक अन्य बाइक चालक को पुलिस ने पकड़कर पूछताछ शुरू की है। घटना के दौरान महिला व उसका दामाद सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन



जानकारी के अनुसार मंगलवार को भरतकूप के महुराई गांव के गया पटेल पुत्र वंशगोपाल की सास नथुनिया देवी पत्नी रमेश पटेल निवासी हरदुआ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उसके घर आई थी। गया के अनुसार बुधवार सुबह वह सास को हरदुआ छोड़ने बाइक से जा रहा था।
विज्ञापन


हरिहरपुर गांव के पास दो बाइक सामने से आकर उसकी बाइक से भिड़ गईं। जिससे सभी सड़क पर गिर पड़े और इसी बीच दो युवकों ने नथुनिया के गले से डेढ़ तोले की सोने की जंजीर खींचकर बाइक समेत भाग निकले। दूसरे बाइक सवार संतोषी कोटार्य निवासी दुगवां को उसने पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाल सत्यपाल सिंह व भरतकूप चौकी प्रभारी मो अकरम मौके पर पहुंचे। घायल सास-दामाद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी संतोष से पूछताछ की जा रही है। उसने चेन खींचने वाले दो युवकों के नाम बताए हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed