फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   वृद्ध किसान ने फांसी लगाकर दी जान

वृद्ध किसान ने फांसी लगाकर दी जान

Mon, 02 Jul 2018 11:12 PM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
वृद्ध किसान ने फांसी लगाकर दी जान
वृद्ध किसान ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
भरतकूप( चित्रकूट)। तीन भाइयों के बीच इकलौती संतान की बीमारी से तंग वृद्ध ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक किसान पर बैंक का दो लाख रुपए का ऋण भी है जिसेे वह नहीं चुका पाया है।
चौकी क्षेत्र के तमरार गांव के पन्नापुरवा निवासी भारतलाल यादव ने बताया कि उसके बाबा हीरालाल यादव (72) रविवार की देर शाम घर से शौच क्रिया के लिए कहकर निकले थे। अंधेरा होने के बाद भी वह नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। गांव से लगभग एक किमी दूर लोटा व चप्पल मिली। वहीं एक पेड़ पर साफी से लटका उनका शव मिला। यह देख परिजन व ग्रामीण सन्न रह गए। किसी तरह शव को पेड़ से नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी तपेश मिश्रा ने बताया कि वृद्ध किसान ने आत्महत्या की है। सोमवार को शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया। नाती ने बताया कि पारिवारिक परेशानियों के चलते ही बाबा ने फांसी लगाकर जान दी है।
विज्ञापन


तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर था हीरालाल
भरतकूप। मृतक हीरालाल तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। बड़े भाई भाभी की मौत हो चुकी है। उसके एक पुत्र मनचंगा है। हीरालाल की शादी हुई लेकिन कोई संतान नहीं है। उसकी पत्नी का भी निधन हो चुका है। तीसरे नंबर का भाई सिद्धगोपाल दृष्टिबाधित है। उसकी शादी नहीं हुई है। पूरे परिवार में सिर्फ मनचंगा ही औलाद है। जो कई माह से बीमार चल रहा है। हाल ही में उसके दोनों पैर काटने पड़े हैं और वह जानकीकुंड अस्पताल में भर्ती है। इलाज के लिए घर में रुपये न होने और बैंक का कर्ज न चुका पाने से वह चिंतित रहता था। उसके नाती भारतलाल ने बताया कि दो लाख का किसान क्रे डिट कार्ड इलाहाबाद बैंक बदौसा शाखा से बना है। जिसमें सरकार की योजना में ऋण माफी भी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed