फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   छापेमारी में 120 लीटर शराब व 10 कुंटल लहन बरामद

छापेमारी में 120 लीटर शराब व 10 कुंटल लहन बरामद

Tue, 12 Feb 2019 01:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
छापेमारी में 120 लीटर शराब व 10 कुंटल लहन बरामद
अलग-अलग जगहों पर छापेमारी, 210 लीटर शराब बरामद
विज्ञापन

चित्रकूट। अवैध शराब को लेकर चल रहे अभियान में सोमवार को कोतवाल अनिल कुमार सिंह व उनकी टीम ने शहर से सटे गांव कुली तलैया में छापेमारी कर 8 अभियुक्तों के कब्जे से 120 लीटर कच्ची शराब 10 क्विंटल लहन बरामद किया। इस दौरान शराब बनाने के उपकरण भी अपने कब्जे में ले लिया। जिसमें शांति देवी 20 लीटर व 140 किलो लहन, कुट्टी 15 लीटर कच्ची शराब महुआ व 160 किलो लहन ,नील व कल्लू 30 लीटर कच्ची शराब महुआ व 220 किलो लहन ,रमेश 10 लीटर कच्ची शराब महुआ व 180 किलो लहन , बबलू उर्फ डग्गा 20 लीटर कच्ची शराब महुआ व 100 किलो लहन , हीरालाल 15 लीटर कच्ची शराब महुआ व 100 किलो लहन, करिया 10 लीटर कच्ची शराब महुआ व 100 किलो लहन के साथ पकड़े गए हैं।

उधर मानिकपुर/भौंरी थानाप्रभारी केशव प्रसाद दुबे गुरौला के पास रेलवे पुल से रंजीत आरख निवासी चुरेह केशरुवा ,रामसेवक आरख निवासी अजवाइन को 20-20 लीटर कच्ची शराब, जिला जेल चौकी प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने गल्ला मंडी कर्वी से सुरेश केवट निवासी गोकुलपुरी को 10 लीटर कच्ची शराब ,बहिलपुरवा थाने के एसआई प्रभात कुमार शुक्ला ने गोडा तिराहा मजरा मडैयन से शेखर यादव को 20 लीटर कच्ची शराब, पहाड़ी थाने के एसआई प्रवीण कुमार ने गढ़ीघाट से बोड़ी निवासी गढ़ीघाट को 10 लीटर कच्ची शराब और रैपुरा थाने के एसआई प्रमोद कुमार ने कुई से गिरीश सिंह पटेल निवासी कुई को 24 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed