{"_id":"5ab535154f1c1bbf758b70e5","slug":"171521825045-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा ने भतीजे को चाकू मारा, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाचा ने भतीजे को चाकू मारा, घायल
Updated Fri, 23 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। चचिया ससुर ने ट्यूबवेल से पानी लेने गई बहू को भगा दिया तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। चाचा ने भतीजे को चाकू मारकर घायल कर दिया। वहीं महुंआ गांव में फसल काटने के लिए तैयार न होने पर ग्रामीण ने एक मजदूर को लाठी से पीट दिया।
कोतवाली क्षेत्र के सिद्धपुर निवासी देवनाथ सिंह पुत्र छैलबिहारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह गांव के ट्यूबवेल से उसकी पत्नी आभा देवी पानी भरने गई थी। वहां मौजूद उसके चचिया ससुर शिव अवतार ने पानी भरने से मना किया और लौटने को कहा। इसकी जानकारी होने पर वह भी ट्यूबवेल के पास पहुंचा और चाचा से विरोध दर्ज कराया। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी।
इसमें चाकू के वार से देवनाथ घायल हो गया। घायल ने कोतवाली में चाचा के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल सुभाष चौरसिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल का इलाज कराया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा राजापुर थानाक्षेत्र के महुुंआ गांव निवासी राजेश कुमार पुत्र रामकेशन ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह प्रधान के खेत की फसल काटने जा रहा था। रास्ते में राजा पुत्र विद्यासगार मिला और उसने पहले उसके खेत की फसल काटने को कहा।
राजेश ने मना किया तो उस पर लाठी से हमला कर घायल कर दिया गया। घटना की जानकारी होते ही घायल के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि राजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है।