फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Four members of the gangster Rohit Godara gang arrested; three pistols and seven magazines recovered.

हरियाणा: गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार, तीन पिस्तौल और सात मैगजीन बरामद

Thu, 27 Aug 2026 04:17 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Thu, 27 Aug 2026 04:17 PM IST
सार

एसटीएफ की जांच में सामने आया कि गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग के सक्रिय सदस्य नवीन बाक्सर की ओर से गैंग को बढ़ावा देने और आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के लिए अवैध हथियारों की सप्लाई की गई थी।

विज्ञापन
Four members of the gangster Rohit Godara gang arrested; three pistols and seven magazines recovered.
सांकेतिक फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

एसटीएफ यूनिट बहादुरगढ़ ने गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग के सक्रिय सदस्यों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गैंग को बढ़ावा देने और आपराधिक गतिविधियों के लिए अवैध हथियारों की सप्लाई करने के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन पिस्तौल, सात मैगजीन, तीन कारतूस, एक ब्रेजा कार और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। आरोपियों को चरखी दादरी न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस कोर्ट से आरोपियों का रिमांड हासिल करेगी। आरोपियों से यह पता लगाया जाएगा कि यह हथियार कहां से लाए और कहां पर इनका प्रयोग होना था।

विज्ञापन




एसटीएफ डीएसपी नरेश कुमार ने बताया कि आरोपियों में भवानी उर्फ मोनू पुत्र ईश्वर निवासी चरखी, अंकित उर्फ बिट्टू पुत्र सूरजमल निवासी चरखी, रितिक उर्फ कालू पुत्र रविंद्र निवासी वार्ड नंबर-33 राजपुरा मोहल्ला, पहाड़ी रोड पिलानी, राजस्थान और सिद्धार्थ पुत्र पवन निवासी प्रोफेसर कॉलोनी, दादरी शामिल हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गैंग के लिए हथियार सप्लाई किए गए थे
एसटीएफ की जांच में सामने आया कि गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग के सक्रिय सदस्य नवीन बाक्सर की ओर से गैंग को बढ़ावा देने और आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के लिए अवैध हथियारों की सप्लाई की गई थी। कार्रवाई के दौरान भवानी उर्फ मोनू को तीन मैगजीन, एक कारतूस, ब्रेजा कार और मोबाइल फोन के साथ पकड़ा गया। अंकित उर्फ बिट्टू के कब्जे से विदेशी निर्मित बताई जा रही ग्रेटा पिस्तौल और दो मैगजीन बरामद हुई। वहीं रितिक उर्फ कालू से नौ एमएम की पिस्तौल और दो मैगजीन बरामद की गई। आरोपी सिद्धार्थ निवासी प्रोफेसर कॉलोनी दादरी के कब्जे से नौ एमएम की पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए गए हैं। इस संबंध में दादरी के सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर हथियारों की सप्लाई और गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ ये हैं मुकदमे दर्ज
आरोपी अंकित उर्फ बिट्टू के खिलाफ थाना सदर दादरी में कुल 9 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें आर्म्स एक्ट, जान से मारने की धमकी, मार पिटाई, लड़ाई झगड़ा के मामले शामिल हैं। आरोपी भवानी उर्फ मोनू के खिलाफ 6 मुकदमे थाना सदर दादरी में आर्म्स एक्ट, जान से मारने की धमकी, लड़ाई झगड़ा और एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हैं। आरोपी रितिक के खिलाफ एक मामला आर्म्स एक्ट का दादरी सदर थाना और एक मामला थाना पिलानी, राजस्थान में दर्ज है। वहीं आरोपी सिद्धार्थ के खिलाफ पहला मामला सदर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed