फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Narmadapuram: Three Sisters Fall Ill After Meal, Two Die in Indore and One in Itarsi Hospital

नर्मदापुरम: खाना खाने के बाद तीन बहनों की हालत बिगड़ी, दो ने इंदौर और एक ने इटारसी के अस्पताल में दम तोड़ा

Thu, 27 Aug 2026 03:54 PM IST
नर्मदापुरम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटारसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटारसी Published by: नर्मदापुरम ब्यूरो Updated Thu, 27 Aug 2026 03:54 PM IST
सार

घर में खाना खाने के बाद एक ही परिवार की तीन मासूम बेटियों की तबीयत बिगड़ गई और इंदौर में इलाज के दौरान दाे की मौत हो गई। बाद में तीसरी बेटी की भी हालत बिगड़ी और इटारसी अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। मौत की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन
Narmadapuram: Three Sisters Fall Ill After Meal, Two Die in Indore and One in Itarsi Hospital
खाना खाने के बाद तीन मासूमों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के इटारसी से सामने आई एक दर्दनाक घटना ने हर किसी को झकझोर दिया है। एक ही परिवार की तीन मासूम बेटियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुरुआती जानकारी में तीनों की तबीयत बिगड़ने के पीछे फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी मौत की वजह की पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन


खाना खाने के बाद बिगड़ी हालत
बताया जा रहा है कि परिवार मूल रूप से रायपुर, छत्तीसगढ़ का रहने वाला है और वर्तमान में इंदौर के बेटमा क्षेत्र में रह रहा था। परिवार के मुताबिक सभी ने एक साथ भोजन किया था। इसके बाद अचानक दो बच्चियों की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए इंदौर ले गए लेकिन दोनों की जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन


शव लेकर रायपुर जा रहे थे परिजन
दोनों बच्चियों के शव लेकर परिवार एंबुलेंस से रायपुर के लिए रवाना हुआ था। इसी दौरान इटारसी के पास तीसरी बेटी 10 वर्षीय आशी की हालत भी अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल शासकीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल इटारसी लेकर पहुंचे लेकिन करीब एक घंटे के भीतर उसने भी दम तोड़ दिया। मृत बच्चियों की पहचान 10 वर्षीय आशी, 8 वर्षीय विशुका और 6 वर्षीय विधि के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड की बड़ी कार्रवाई: भोपाल में इज्तेमा बाजार मामले में FIR और 28.91 करोड़ की रिकवरी के आदेश


घटना की सूचना मिलने पर इटारसी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। टीआई सौरभ पांडे के अनुसार मामला इंदौर के बेटमा थाना क्षेत्र से संबंधित है। इसलिए इटारसी पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम किया है और आगे की कार्रवाई के लिए डायरी संबंधित थाना पुलिस को भेजी जाएगी। पुलिस ने तीनों बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विसरा जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल फूड पॉइजनिंग की आशंका के साथ अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है।

तीन मौतों ने खड़े किए कई सवाल
एक ही परिवार की तीन मासूम बच्चियों की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर खाना खाने के बाद उनकी हालत इतनी तेजी से क्यों बिगड़ी और मौत की वास्तविक वजह क्या रही। इन सवालों के जवाब अब मेडिकल रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही सामने आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed