फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Civic Body Elections 2026: Aam Aadmi Party releases first list of 11 candidates in Jaipur

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: आम आदमी पार्टी ने जयपुर में 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, किसे मिला मौका?

Thu, 27 Aug 2026 02:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 27 Aug 2026 02:52 PM IST
सार

जयपुर नगर निगम चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 11 वार्डों में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। कांग्रेस और भाजपा से पहले प्रत्याशी घोषित कर पार्टी ने चुनाव प्रचार और स्थानीय मुद्दों पर पकड़ मजबूत करने की रणनीति बनाई है।

विज्ञापन
Rajasthan Civic Body Elections 2026: Aam Aadmi Party releases first list of 11 candidates in Jaipur
आम आदमी पार्टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को जयपुर नगर निगम चुनाव के लिए 11 वार्डों में अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। उसने कांग्रेस और भाजपा से पहले ही अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया चैनलों के जरिए नामों की घोषणा की। पार्टी का कहना है कि वह पूरी तैयारी के साथ जयपुर के निकाय चुनावों में उतर रही है।

विज्ञापन


उसका मकसद स्थानीय मुद्दों को उठाना, पारदर्शी राजनीति को बढ़ावा देना और शहरी प्रशासन को बेहतर बनाना है। पार्टी की पहली लिस्ट में समाज के अलग-अलग वर्गों के उम्मीदवार शामिल हैं, जिनमें स्थानीय समाजसेवी और एक्टिविस्ट भी हैं। इस निकाय में 2,433,121 रजिस्टर्ड वोटर हैं। जयपुर में दूसरे चरण में 11 सितंबर को मतदान होनी है। नामांकन की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो रही है और 31 अगस्त तक चलेगी।
विज्ञापन

 
वार्ड नंबर उम्मीदवार का नाम
22 त्रिलोक पारीक
33 कविता यादव
54 संगीता कुमारी गौड़
62 योगेश गोयल
64 हीरा लाल खारी
71 मोहम्मद साजिद
103 प्रदीप
118 मोहम्मद असलम
120 लालचंद सैनी
141 डॉ. गजेंद्र बंसल
145 पिंकी कुमारी

पढ़ें: जनविश्वास से कांग्रेस का बड़ा वोट बैंक को छीनने की तैयारी, सीएम यादव के मिशन-2028 के लिए बड़ा दांव क्या?
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन की अवधि की शुरुआत में ही उम्मीदवारों की घोषणा करके आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों को वोटरों से जुड़ने, स्थानीय कैंपेन आयोजित करने और घर-घर जाकर संपर्क करने के लिए अधिक समय दिया है। आमतौर पर, कांग्रेस और भाजपा जैसी बड़ी पार्टियां नॉमिनेशन की आखिरी तारीख के करीब तक उम्मीदवार चुनती हैं। इसलिए, जल्दी घोषणा करने से उम्मीदवारों को जमीनी स्तर पर लोगों को जोड़ने के लिए अधिक समय मिल सकता है।

आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब में अपनी सरकारों की सफलता के आधार पर राजस्थान के शहरी स्थानीय निकायों में अपनी राजनीतिक पैठ बढ़ाना चाहती है। जयपुर नगर निगम चुनाव में कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है, क्योंकि आम आदमी पार्टी राजस्थान की शहरी राजनीति में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराना चाहती है। पार्टी से उम्मीद की जा रही है कि वह अपने चुनाव प्रचार में स्वच्छता, सीवरेज, पेयजल, सड़क की स्थिति और स्थानीय बुनियादी ढांचे सहित रोजमर्रा की नागरिक चिंताओं पर ध्यान केंद्रित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed