फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Bloody Clash Over Karni Sena Post, Reconciliation Meeting Turns Violent; Two Killed in Attack

उज्जैन: करणी सेना के पद को लेकर खूनी खेल, सुलह के लिए बैठे थे, कुछ देर बाद मचा तांडव, हमले में दो की मौत

Thu, 27 Aug 2026 02:30 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 27 Aug 2026 02:30 PM IST
सार

करणी सेना के पद और पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने हथियारबंद लोगों को बुलाकर हमला कर दिया, जिसमें राहुल दरबार और जितेंद्र पवार की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर घायल हैं।

विज्ञापन
Ujjain: Bloody Clash Over Karni Sena Post, Reconciliation Meeting Turns Violent; Two Killed in Attack
मृतक राहुल सिंह दरबार और जितेंद्र पवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के कानीपुरा स्थित लक्की दरबार ढाबे पर बुधवार देर रात करणी सेना के पद और पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद एक पक्ष ने 15 से 20 हथियारबंद लोगों को बुला लिया, जिन्होंने ढाबे पर पहुंचकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। वारदात में करणी सेना से जुड़े राहुल दरबार और उनके साथी जितेंद्र पवार की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने पांच नामजद समेत 15 से 20 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नीमनवासा निवासी राहुल दरबार उर्फ विजय प्रताप (42) और शक्ति सिंह के बीच लंबे समय से करणी सेना के पद और आपसी वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा था।

विज्ञापन


बताया गया कि बुधवार रात करीब 2 बजे दोनों पक्ष पुराने विवाद को सुलझाने की कोशिश में लक्की दरबार ढाबे पर साथ बैठे थे। इस दौरान खाने-पीने के बीच फिर से पद और वर्चस्व को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर राहुल दरबार के समर्थकों ने शक्ति सिंह के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद शक्ति सिंह कथित तौर पर देख लेने की धमकी देकर वहां से चला गया। पुलिस के अनुसार विवाद के बाद शक्ति सिंह ने अपने साथियों को फोन कर बुलाया। कुछ ही देर में वह अपने भाई अर्पित, रमेश महाना, अन्ना, सोनू बंजारा और 15 से 20 अन्य लोगों के साथ वाहनों में सवार होकर ढाबे पर पहुंचा और पहुंचते ही धारदार हथियारों और चाकुओं से हमला शुरू कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जबलपुर: पहले मुनाफा देकर भरोसा जीता, फिर लगाई 37 लाख की चपत, टेलीग्राम के जरिये चला साइबर ठगी का खेल
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले में गंभीर रूप से घायल राहुल दरबार को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं उसके साथी उंडासा निवासी जितेंद्र पवार (35) का शव ढाबे के पास झाड़ियों में मिला। बीच-बचाव करने पहुंचे श्रवण कुमार राव और पप्पू जाट भी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का अस्पताल में उपचार जारी है।


घटना की सूचना मिलते ही चिमनगंज थाना प्रभारी विवेक कनोडिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की। घायलों और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने शक्ति सिंह, अर्पित, रमेश महाना, अन्ना और सोनू बंजारा को नामजद किया है। इनके अलावा 15 से 20 अन्य अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या, बलवा और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देने के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed