{"_id":"6a9018fcfce505df140e0730","slug":"gogi-gang-kills-singer-ankit-baliyan-bholu-shahpuriya-resident-of-sonipat-claims-responsibility-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोगी गैंग ने की गायक अंकित बालियान की हत्या: सोनीपत निवासी भोलू शाहपुरिया ने सोशल मीडिया पर लिखा-ली जिम्मेदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोगी गैंग ने की गायक अंकित बालियान की हत्या: सोनीपत निवासी भोलू शाहपुरिया ने सोशल मीडिया पर लिखा-ली जिम्मेदारी
Thu, 27 Aug 2026 04:31 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Thu, 27 Aug 2026 04:31 PM IST
सार
गायक अंकित का झुकाव पिछले कुछ समय से राजनीति की तरफ था। वह शामली में जिला पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। गायक से राजनीति की तैयारी से पहले ही वह सबको अलविदा कह गया।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट
- फोटो : संवाद
विस्तार
शामली में जिम के बाहर गायक अंकित बालियान की गोली मार कर हत्या की पूरी जिम्मेदारी मैं लेता हूं.. सोशल मीडिया पर यह पंक्ति लिखकर गोगी गैंग से जुड़े सोनीपत निवासी भोलू शाहपुरिया ने वारदात की जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन
गायक अंकित की हत्या के मामले में गोगी गैंग सामने आया है। गैंग के सदस्य भोलू ने सोशल मीडिया पर इस वारदात की जिम्मेदारी लेते हुए गाना बनाने पर हत्या का दावा किया है। भोलू ने कहा है कि अंकित हमारे दुश्मनों से मिला था। हमारे गोगी भाई पर हुई घटना पर गाना बनाया था। यह अभी शुरुआत है, सबका नंबर आएगा। इसके चलते सदर कोतवाली के नालापटरी आर्यपुरी में अंकित की सरेआम गोली मार कर हत्या की गई। इस दौरान 18 राउंड अंधाधुंध फायर किए गए।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर लिखा यह संदेश
यह जो शामली में अंकित बालियान का मर्डर हुआ है। इसकी पूरी जिम्मेदारी मैं, भोलू शाहपुरिया (सोनीपत) लेता हूं। यह हमारे दुश्मनों का साथ देता था। हमारे गोगी भाई के साथ हुई घटना पर इसने गाना बनाया था। इसका अंजाम इसको मिल गया। जो भी हमारे दुश्मनों का साथ देगा, उन सबका यही हाल होगा। यह तो शुरुआत है..."
विज्ञापन
राजनीति के कदम रखने की थी तैयारी
गायक अंकित का झुकाव पिछले कुछ समय से राजनीति की तरफ था। वह शामली में जिला पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। गायक से राजनीति की तैयारी से पहले ही वह सबको अलविदा कह गया।