फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   हाइवे पर टकराई बाइक छह घायल

हाइवे पर टकराई बाइक छह घायल

Sat, 15 Jun 2019 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
हाइवे पर टकराई बाइक छह घायल
हाईवे पर टकराई बाइक छह घायल
विज्ञापन

भरतकूप। हाईवेे पर भरतकूप चौकी क्षेत्र के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक घायल को गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर किया है। भरतकूप चौकी क्षेत्र के सुदिनपुर गांव के पास शनिवार को रैपुरा थाना के अतरौली गांव का रामभवन (40) पुत्र गया प्रसाद अपने बच्चे आशीष (11) व अंजली (3), बहू गीता (30) पत्नी अंशू, एक वर्षीय पुत्र अंश बाइक से फाटापुरवा रिश्तेदारी में जा रहे थे। सुदिनपुर गांव जा रहा बाइक सवार प्रेमचंद्र पुत्र राजकुमार निवासी देवखेर थाना बदौसा की बाइक की भिड़ंत आमने-सामने होने पर सभी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। इसी क्रम में रैपुरा थाना क्षेत्र के लालापुर गांव निवासी जगदीश (55) पुत्र शिवशंकर शनिवार की सुबह बाइक से मुख्यालय आ रहा था। तभी सामने से आ रही बुलेरो ने भौरी चौराहे के पास ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयां। स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने हालत नाजुक देख प्रयागराज रेफर किया है। उसने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed