{"_id":"5df259808ebc3e87b57f3675","slug":"cold-winds-with-weather-change-drizzle-chitrakutt-news-knp5317298106","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम बदला बूंदाबादी के साथ चली सर्द हवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम बदला बूंदाबादी के साथ चली सर्द हवाएं
विज्ञापन
फोटो- 14- चित्रकूट में बारिश के बाद बढी ठंड तो यात्रियों के बीच पहुंचे मवेशी
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। जिले में बृहस्पतिवार को दोपहर बाद से मौसम में परिवर्तन आ गया । शाम को बूंदाबादी होने के साथ ही सर्द हवाएं चल रही हैं। जिससे जिले में ठंड बढ़ गई है।
गुरुवार को अचानक दोपहर को मौसम बदल गया। आसमान में बादल छाने के कुछ देर बाद बूंदाबादी होने लगी। जो देर शाम तक जारी रही। इसके साथ ही सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई। बूंदाबांदी होने से बाजारों में सन्नाटा छा गया। कई स्थानों पर वैवाहिक कार्यक्रम होने से भी समस्याओं का सामना करना पड़ा। दोपहर तक जिले में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक था जो बारिश के बाद 9 डिग्री तक पहुंच गया। इस सर्दी के बढ़ने से आम जनमानस ने ठंड महसूस की वहीं मवेशियों के लिए खासी परेशानी भी बढ़ गई है। कई जगह अलाव भी जले।
किसानों के चेहरे खिले
चित्रकूट। इस महीने होने वाली बारिश किसानों के लिए सोने पर सुहागा का कार्य करती है। बंदाबांदी होने से ही किसानों के चेहरे खिल गए। उप कृषि अधिकारी टीपी शाही ने बताया कि यदि इस मौसम में बारिश हो जाए तो किसानों को बहुत फायदा होगा।