{"_id":"66280d7a8d494a72b8076544","slug":"caste-equation-can-spoil-distance-from-powerful-leaders-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-106489-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: कद्दावर नेताओं से दूरी बिगाड़ सकता जातीय समीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: कद्दावर नेताओं से दूरी बिगाड़ सकता जातीय समीकरण
विज्ञापन
चित्रकूट। लोकसभा चुनाव अब जोर पकड़ रहा है। बांदा-चित्रकूट संसदीय सीट से भाजपा ने आरके सिंह पटेल, सपा ने पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल व बसपा ने पूर्व विधायक पुरुषोत्तम नरेश द्विवेदी के बेटे मयंक द्विवेदी को टिकट देकर हलचल बढ़ा दी है। भाजपा प्रत्याशी को लेकर ब्राह्मण मतदाताओं मेंं सोशल मीडिया पर तरह तरह की चर्चाएं चल रही है। बसपा प्रत्याशी अभी तक अपने कद्दावर नेताओं से दूरी बनाए हैं।
पिछले विधानसभा चुनाव में बसपा ने क्षत्रिय समाज से ठाकुर पुष्पेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया था जो कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता भी रहे हैं। जिनकी पकड़ पार्टी के मुखिया और शीर्ष नेताओं से रहे हैं। उनका दावा है कि क्षत्रिय समाज भी एकराय होने की ओर कदम बढ़ा सकता है। ऐसे में इन वर्गों को साधने में विभिन्न पार्टी के नेता जुटे हैं। वह कहां तक सफल होंगें यह मतदान से ही पता चलेगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
मानव एकता दिवस पर रक्तदान शिविर आज
चित्रकूट। संत निरंकारी सत्संग भवन मे सत्संग समाप्ति के बाद आज बुधवार को समाज कल्याण शाखा संत निरंकारी चैरिटेबिल फाउडेंशन के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। संत निरंकारी मंडल के सचिव एवं समाज कल्याण शाखा के प्रभारी जोगिंदर सुखीजा ने बताया कि सतगुरू की कृपा से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संत निरंकारी चैरिटेबिल फाउडेंशन के तत्वावधान में रक्तदान शिविर लगेगा। जिसमें मानवता की भलाई के लिए रक्तदाता रक्तदान कर निस्वार्थ सेवा का उदाहरण प्रस्तुत करेंगें। यह जानकारी मीडिया सहायक सचिन श्रीवास्तव ने दी है। संवाद