फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   अन्ना में हिम्मत हो तो चुनाव लड़कर देंखे : पासवान

अन्ना में हिम्मत हो तो चुनाव लड़कर देंखे : पासवान

Mon, 30 Jul 2012 12:00 PM IST
Chitrakoot
Chitrakoot Updated Mon, 30 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान ने कहा कि अगर अन्ना हजारे में हिम्मत हो तो वे चुनाव लड़कर देखें। अन्ना हजारे देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। पासवान चित्रकूट जिले के धार्मिक स्थान धारकुंडी आश्रम में दर्शन करने आए थे।
विज्ञापन

दिल्ली लौटते समय संपर्क क्रांति में सवार पासवान ने कर्वी रेलवे स्टेशन पर देर शाम पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि अन्ना हजारे सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए ही यह सब कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अन्ना को देश की जनता को गुमराह नहीं करना चाहिए और यह सब बंद कर देना चाहिए। अन्ना हजारे को उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए ललकारा। कहा कि अगर उनमें हिम्मत हो तो वह चुनाव लड़कर देखें जनता सब कुछ साफ कर देगी। रामविलास पासवान का कहना था कि अन्ना हजारे की जब सब मांगें मान ली गई हैं तो फिर वह बार-बार अनशन क्यों कर रहे हैं। उन्होंने चित्रकूट के पर्यटन स्थलों की सराहना की और कहा कि यहां का विकास होना चाहिए। अगर यहां का विकास हो जाएगा तो यहां की जनता को फायदा होगा और साथ ही राजस्व भी मिलेगा। लोजपा के नेता ने बताया कि वह निजी काम से धारकुंडी आश्रम के महंत स्वामी सच्चिदानंद महाराज के पास आते रहते हैं। इसी सिलसिले में वह आज भी आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed