फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two unidentified bodies found in Balua and Dulhipur, created sensation

Chandauli News: बलुआ और दुलहीपुर में मिले दो अज्ञात शव, मची सनसनी

Sat, 28 Oct 2023 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Two unidentified bodies found in Balua and Dulhipur, created sensation
पीडीडीयू नगर। जिले में अज्ञात शवों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार को अलग अलग इलाकों में युवक और अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बलुआ थाना के टांडाकला के समीप सेमरी घाट पर शनिवार की सुबह किशोर का शव उतराया मिला। वहीं मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत पुराने जीटी रोड पर हनुमान मंदिर के समीप अधेड़ का शव मिला। दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत पुराना जीटी रोड पर बगही गांव के समीप हनुमान मंदिर के गेट पर शनिवार की सुबह अधेड़ का शव ग्रामीणों ने देखा तो शोर मचाया। अधेड़ कहां से आया था और कौन था। इसका पता नहीं है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार शायद अधेड़ भिखारी था और मांग कर खाता था। बीमारी के कारण उसकी मौत हुई है। अधेड़ लाल रंग के टीशर्ट और नीले रंग की पैंट पहने था। बाकी मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। टांडाकला संवाददाता के अनुसार बलुआ थाना अंतर्गत सेमरिया घाट पर गंगा नदी के किनारे शनिनार की सुबह किशोर का शव मिला। ग्रामीण सुबह गंगा स्नान करने पहुंचे तो किशोर का शव देख कर शोर मचाया। ग्रामीणों की सूचना पर मारूफपुर चौकी प्रभारी अभिषेक शुक्ला दल बल के साथ पहुंचे। उन्होंने शव को बाहर निकलवाया। किशोर ने जींस का काला पैंट और पीला शर्ट पहना था। तलाशी में उसकी जेब से मोबाइल फोन मिला। काफी प्रयास के बाद भी किशोर की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बाद में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


सूटकेश में मिले महिला के शव का डेढ़ महीना बाद भी नहीं हो सकी शिनाख्त
नौगढ़ चकरघट्टाा थाना क्षेत्र के जंगल में 15 सितंबर को लाल सूटकेश में एक महिला का शव मिला था। उसके शरीर पर कई जगहों पर चोट के निशान थे। शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे एसपी सहित आलाधिकारियों ने काफी प्रयास किया लेकिन शव का शिनाख्त नहीं हो सका। आलम यह है कि शव मिलने के डेढ़ महीने होने को हैं लेकिन आज तक यह राज ही बना हुआ है कि सूटकेस में कहां कि महिला की लाश मिली थी। एसपी डॉ.अनिल कुमार ने बताया कि नौगढ़ की सीमा सोनभद्र और बिहार से मिली है वहीं जंगल होने की वजह से कोई सीसीटीवी कैमरा आदि भी नहीं है। इस वजह से अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed