{"_id":"6ab98138122f65bbbd011ab5","slug":"sluice-gates-of-five-dams-opened-2730-cusecs-of-water-released-chandauli-news-c-189-1-svns1010-155280-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पांच बांधों के खोले गए फाटक, 2730 क्यूसेक पानी छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पांच बांधों के खोले गए फाटक, 2730 क्यूसेक पानी छोड़ा
विज्ञापन
चकिया। पहाड़ी इलाकों में तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण बांधों का जलस्तर बढ़ गया। रविवार को सुबह पांच बांधों से 2730 क्यूसेक पानी नदियों में छोड़ा गया। मुसाखाड़ से 845, लतीफशाह से 661, भैसोड़ा से 213, नौगढ़ से 533 और चंद्रप्रभा डैम से 478 क्यूसेक पानी कर्मनाशा और चंद्रप्रभा नदी में छोड़ा गया। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल पानी छोड़े जाने से किसी तरह के नुकसान की आशंका नहीं है।
एहतियात के तौर पर पांचों बांधों की ओर लोगों की आवाजाही रोक दी गई है। चकिया, नौगढ़ और चकरघट्टा थाना क्षेत्रों में आने वाले डैमों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस टीमें जलस्तर और आसपास के क्षेत्रों की स्थिति पर नजर रख रही हैं। सिंचाई विभाग के एक्सईएन सर्वेश सिंहा ने बताया कि फिलहाल डैमों से नियंत्रित मात्रा में पानी छोड़ा गया है। इसलिए किसी तरह के खतरे की स्थिति नहीं है।
हालांकि बारिश का सिलसिला जारी रहने और जलस्तर बढ़ने पर दोबारा पानी छोड़ा जा सकता है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता हरेंद्र कुमार ने बताया कि बरसात के कारण पहाड़ों से पानी आने के कारण बांधों का जलस्तर बढ़ गया है। बांधों की क्षमता को मेंटेन रखने और सुरक्षा के लिए पानी छोड़ा जा रहा है।