फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   47.8 mm of rainfall occurred in three days; the water level of the Ganga rose by one meter.

Chandauli News: तीन दिनों में 47.8 मिमी बारिश हुई एक मीटर बढ़ा गंगा का जलस्तर

Mon, 28 Sep 2026 02:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
47.8 mm of rainfall occurred in three days; the water level of the Ganga rose by one meter.
टांडाकला में बढ़ता गंगा का जलस्तर। संवाद - फोटो : Archive
पीडीडीयू नगर। तीन दिनों तक लगातार बारिश के कारण एक पखवाड़े के बाद फिर से गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार पिछले तीन दिनों में जिले में कुल 47.8 मिमी बारिश हुई है। वहीं, चार सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से चौबीस घंटे में एक मीटर तक गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। इससे गंगा के तटवर्ती इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

सितंबर की शुरूआत में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ा था। तीन सितंबर को जलस्तर चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर से 33 सेमी ऊपर 70.60 मीटर तक पहुंच गया था। इसके बाद जलस्तर घटने लगा था। इस बीच बंगाल की खाड़ी में बने गहरे कम दबाव के क्षेत्र और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण तीन दिनों तक तेज हवाओं के साथ लगातार बारिश हुई। बृहस्पतिवार को गंगा के तटवर्ती इलाके में 10.8 मिमी और शुक्रवार को 12.6 मिमी बारिश हुई थी।
विज्ञापन

शनिवार से रविवार को सुबह 8:30 बजे तक 24.4 मिमी बारिश हुई। इस तरह तीन दिनों में 47.8 मिमी बारिश हुई। इसका असर गंगा के जलस्तर पर भी पड़ा है। शनिवार को दोपहर बाद गंगा में तेजी से बढ़ाव शुरू हो गया था। शनिवार की दोपहर दो बजे गंगा का जलस्तर 65.35 मीटर था, जो रात आठ बजे 65.74 मीटर पहुंच गया। वहीं, रविवार की दोपहर दो बजे तक जलस्तर 66.32 मीटर पहुंच गया। हालांकि चेतावनी बिंदु से 3.94 मीटर कम है। खतरे का निशान 71.262 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed