फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   traider

बर्तन व्यापारी की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत

Tue, 13 Aug 2019 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
traider
कमालपुर। सकलडीहा-कमालपुर मार्ग पर धौररहरा पेट्रोल पंप के समीप बदमाशों की गोली से गंभीर रूप से घायल कमालपुर बाजार के बर्तन व्यवसायी महेंद्र ऊर्फ भोले रस्तोगी की सोमवार की शाम बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। व्यवसायी की मौत की खबर मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। वहीं बाजार में सन्नाटा पसर गया है। चौबीस घंटे बाद भी व्यापारी को गोली मारने और कार लूट की घटना का खुलासा न होने पर व्यापारियों में आक्रोश।
विज्ञापन

कमालपुर बाजार निवासी महेंद्र रस्तोगी उर्फ भोले (35) पुत्र पुष्कर रस्तोगी की शनिवार की रात वाराणसी से लौटते समय धरहरा सलेमपुर नहर के समीप पेट्रोल पंप के पास आल्टो सवार आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने ओवर टेक कर व्यापारी को रोक दिया। असलहा से आतंकित कर वाहन लूटने की प्रयास शुरू कर दिया। व्यापारी के विरोध करने पर बदमाशों ने पेट में गोली मार दी और मारते पीटते गाड़ी से बाहर ढकेलकर गाड़ी के साथ बीस हजार रुपये और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। व्यवसायी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां उसे चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। यहां आपरेशन कर पेट से गोली तो निकाल ली गई लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इलाज के दौरान सोमवार की देर शाम उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। महेन्द्र तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। महेन्द्र की तीन वर्ष की एक बेटी गौरी और एक वर्ष का एक बेटा है। संयुक्त परिवार में रहने वाले महेन्द्र की मौत के बाद परिवार के लोगों का रो रोकर हाल बेहाल हो गया। पति की मौत के बाद पत्नी निधि तो अचेत हो जा रही। दूसरी तरफ घटना के बाद बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। चौबीस घंटे बाद भी बदमाशों का पता नहीं चलने पर व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों का कहना है कि 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। इसके बाद आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

सकलडीहा। कोतवाली के धरहरा सलेमपुर पेट्रोल पंप के पास शनिवार की रात बर्तन व्यवसायी महेंद्र उर्फ भोले रस्तोगी की गोली मारकर ब्रेजा कार और बीस हजार रुपये लूटने वाले बदमाशों की खोजबीन में पुलिस की चार टीमें जिले के साथ गाजीपुर और देवरिया जनपद को खंगाल रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो लुटेरों के करीब पुलिस पहुंच चुकी है। जल्द ही इसका खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्र को गोली मारकर कार लूटने वाले बदमाशों की तलाश में एसपी हेमंत कुटियाल ने क्राइम ब्रांच सहित पुलिस की चार टीमे लगाई हैं। इसमें एडिशनल एसपी प्रेमचंद, सीओ प्रदीप सिंह चंदेल, मुगलसराय एसओ शिवानंद, बलुआ और सकलडीहा कोतवाल के साथ क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया गया है। पुलिस इस मामले में गाजीपुर और देवरिया में खोजबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि लुटेरे सबसे पहले गाजीपुर के तरवा मेहनाजपुर में एक बाइक लूटे। इसके बाद इसी बाइक से नौ अगस्त को देवरिया जिले में रामपुर के खुशहाल प्रजापति की आल्टो कार लूटी गई थी। इसी कार से बदमाश जिले में आए और व्यापारी को गोली मार कर ब्रेजा कार लूट ले गए। बदमाशों ने आल्टो यहीं छोड़ दी थी। इस संबंध में एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि पुलिस की चार टीमें लगाई गई है। लुटेरों के अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। जल्द ही घटना में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इनसेट-
इलिया में व्यापारियों ने जताया आक्रोश इलिया
उद्योग व्यापार मंडल सैदूपुर की बैठक सोमवार को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक कुमार गुप्त के आवास पर हुई। इसमें बदमाशों की गोली से घायल कमालपुर के व्यवसायी महेंद्र रस्तोगी की इलाज के दौरान मौत के बाद व्यापारियों ने आक्रोश व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार व्यापारियों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह से निष्क्रिय है। जबकि व्यापारियों द्वारा दिए गए टैक्स से सरकार का खजाना भरता है। कहा कि हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं की जाती है तो जिले भर के व्यापारी जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर अशोक कुमार गुप्त, मनोहर लाल केशरी, बजरंगी गुप्ता, दिनेश, शमशेर सिंह, मनीष केशरी, मधुसूदन, लक्ष्मण वर्मा, डॉ. निरंजन लाल केशरी, रामलाल रहे।
रिपोर्ट और संपादन-कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-3600
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed