{"_id":"6504abd7352654e54409ed14","slug":"there-is-a-lot-of-faith-in-the-court-of-baba-kinaram-chandauli-news-c-189-1-svns1013-2829-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: बाबा कीनाराम के दरबार में आस्था का लगा रेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: बाबा कीनाराम के दरबार में आस्था का लगा रेला
विज्ञापन
चहनिया। रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ में चल रहे तीन दिवसीय समारोह के अंतिम दिन शुक्रवार को भी काफी संख्या में श्रद्धालुओं रेला उमड़ पड़ा। लोगों ने घंटों लाइन में लगकर बाबा कीनाराम का दर्शन-पूजन किया। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ में तीन दिवसीय कीनाराम महोत्सव के अंतिम दिन शुक्रवार को सुबह गायकों ने भजन प्रस्तुत किया । अविनाश सिंह ने मानस पाठ किया गया। सुबह 10 बजे राकेश तिवारी व ओमप्रकाश तिवारी ने रामायण पाठ किया। बाबा कीनाराम के दर्शन पूजन के बाद लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया । अंतिम दिन भीड़ देखकर पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गये। मेले में आये लोगों ने तरह तरह की मिष्ठान, गुड़हिया जलेबी ,पकौड़ी, चाट का स्वाद चखा। वहीं महिलाओं के शृंगार सामग्री की दुकानों से अंतिम दिन खूब खरीदारी की। महोत्सव में आने वाले सभी मार्गो पर बिखरी गिट्टियों के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
इनसेट
बच्चों ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम
चहनिया। लोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने मनमोहक सोहर गीत व भजन प्रस्तुत किया अमर ज्योति विकलांग विद्यालय हरिहरपुर के दिव्यांग बच्चों ने अपने अंदाज में भजन , लोक गीत आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया । वही लोकप्रिय भजन मंगला पाठक, हरिशंकर तिवारी सहित कई कलाकारों ने गीत संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। संवाद
विज्ञापन
इनसेट
विचार गोष्ठी में बाबा के जीवन पर प्रकाश डाला
चहनिया। बाबा कीनाराम के 424वें जन्मोत्सव समारोह में गया सिंह ने कहा बाबा कीनाराम के जीवन प्रकाश डाला। इस दौरान उन्होंने बाबा कीनाराम के सिद्धांतों के जरिये कुप्रथाओं को अपने संयमित ज्ञान से दूर किया । कहा कि बाबा कीनाराम ने पूरे विश्व मे अघोर का दीप प्रज्ज्वलित किया कहा कि उनके विचार को आत्मसात कर अपने जीवन को सफल बना सकते है । आनन्द सिंह, डा. हसीन खान, डा. हसरत जहां आदि ने विचार व्यक्त किए। प्रधान मठ व्यस्थापक अरुण सिंह, व्यस्थापक मेजर अशोक सिंह, धनंजय सिंह, प्रभु नारायण सिंह, पंकज पांडेय, समित सिंह, सूर्यनाथ सिंह आदि लोग उपस्थित थे । संचालन राजेन्द्र पांडेय ने किया। संवाद
इनसेट
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने किया हवन
चहनिया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने समर्थकों संग बाबा कीनाराम का दर्शन पूजन व हवन किया । इस दौरान उन्हाेंने कहा कि वास्तव में अघोर दर्शन एक उन्मुक्त विचार आचार है । बाबा कीनाराम का दर्शन करने मात्र से लोगों का कष्ट दूर होता है । इस दौरान देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना, आनन्द सिंह हलचल, प्रिंस मिश्रा, जयप्रकाश सिंह बबलू, कुलदीप वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे । संवाद
इनसेट
मेले में भटके कई बच्चों को बलुआ पुलिस ने परिवार से मिलवाया
चहनिया। रामगढ़ मेला में अंतिम दिन शुक्रवार को अत्यधिक भीड़ के कारण कई बच्चे अपने परिजनों से बिछड़ गये । रामगढ़ की रहने वाली तीन वर्षीया टोनी पाण्डेय, अगस्तीपुर की रहने वाली तीन वर्षीय चंदन , नदेसर गांव का निवासी चार वर्षीया अर्पिता, तोरवा के तीन वर्षीय मोनिका को बलुआ थाने की पुलिस ने उनके परिजनों से मिलवाया। संवाद