फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The grace of Lakshmi is obtained by the sight of the palms

हथेलियों के दर्शन से प्राप्त होती है लक्ष्मी की कृपा

Sun, 11 Jul 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
The grace of Lakshmi is obtained by the sight of the palms
धानापुर क्षेत्र के बूढ़ेपुर गांव में चल रहे चतुर्मास यज्ञ में रविवार को संत जीयर स्वामी ने कहा कि सुबह जल्दी उठकर अपनी हाथेलियों का दर्शन करने से लक्ष्मी की कृपा होती है। अपना उद्धार व कल्याण चाहने वालों को ब्रह्म बेला में सूर्योदय से करीब डेढ़ घंटा पहले जग जाना चाहिए। जगने के बाद श्री हरि का तीन बार उच्चारण करना चाहिए। ऐसा करने से जाने-अनजाने हुए अपराधों का मार्जन हो जाता है।
विज्ञापन

कहा कि शरीर से मनुष्य उतने पाप नहीं करता जितना स्वप्न में करता है। सुबह उठते ही हथेलियों का दर्शन कर परमात्मा का प्रार्थना करना चाहिए। हाथ के अग्र भाग में लक्ष्मी, मध्य भाग में सरस्वती व मूल भाग का दर्शन करने से गोविंद नारायण की कृपा प्राप्त होती है। कहा कि जिस दिन कोई पर्व हो उस दिन दातुन से मुहं नही धोना चाहिए।
विज्ञापन

दिन में उत्तर की तरफ रात में दक्षिण की तरफ मुंह करके लघुशंका व शौच करें फिर हाथ पैर धोकर जल से कुल्ला कर दंत धावन करें। इसके बाद 16 कुल्ले करना चाहिए। जिस दिन कोई पर्व हो उस दिन दातुन से मुंह नही धोना चाहिए। शास्त्र का नियम है कि उस दिन केवल 16 कुल्ले कर लेने से हीं मुहं की पवित्रता हो जाती है। कथा सुनने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed