फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   rural, opposed, The, well, destroy

कुआं पाटने के विरोध में प्रदर्शन

Fri, 14 Aug 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Fri, 14 Aug 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
rural, opposed,  The, well,  destroy
डेढ़ावल चौकी स्थित ऐतिहासिक कुएं को पीडब्लूडी द्वारा पाटे जाने के विरोध
विज्ञापन
में गुरुवार को समाजसेवी अंजनी सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कुंए के समीप खड़े होकर पीडब्लूडी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की  स्मृति संजोए कुएं को पाटकर  विभाग द्वारा क्षेत्रीय जनता की भावनाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम  के दौरान अंग्रेजी द्वारा आंदोलनकारियों को  फांसी देने के बाद इसी कुएं में  डाल दिया जाता था। देश पर बलिदान होने वाले  स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की यादें  इस कुएं से जुड़ी हैं। पीडब्लूडी विभाग  कुएं को पाटकर क्षेत्रीय लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहा है।

 कहा  कि कुएं को पाटकर  पीडब्लूडी विभाग का भवन बनाया जा रहा है। क्षेत्र की जनता  इसे कभी  बर्दाश्त नहीं करेगी।

वर्ष 1942 में अंग्रेजी हुकूमत के  खिलाफ  आंदोलन का नेतृत्व करते हुए बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह व कामता  प्रसाद  विद्यार्थी सहित सैकड़ों देशभक्तों ने धानापुर थाना व सरकारी  इमारतों पर  तिरंगा झंड़ा फहराने की कसमें खाईं थीं।

इस दौरान अंग्रेजों की  गोलियों से  शहीद हुए अंदोलकारियों के शवों कुएं में डाल दिया गया था।
प्रदर्शनकारियों ने कुएं की पुन: खुदाई कराकर अमर शहीदों की यादों को जीवित करने की मांग की।


 कहा कि स्मृति है। प्रदर्शन करने वालों में धर्मेश यादव, विजय बहादुर   तिवारी, कन्हैया, संजय, प्यारेलाल, मनोज, रामअधार सिंह, गुड्डू साव, प्रभु   यादव, वंशनारायण, नित्यानंद, दीनानाथ श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed