{"_id":"647b8faa8e10f60b030c3e64","slug":"rpf-freed-nine-teenagers-chandauli-news-c-20-1-vns1053-236497-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पीडीडीयू जंक्शन से आरपीएफ ने नौ किशोरों को मुक्त कराया, पूछताछ में सामने आए कई खुलासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पीडीडीयू जंक्शन से आरपीएफ ने नौ किशोरों को मुक्त कराया, पूछताछ में सामने आए कई खुलासे
Sun, 04 Jun 2023 07:22 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 07:22 AM IST
सार
रेलवे सुरक्षा बल और बचपन बचाओ आंदोलन की टीम पीडीडीयू जंक्शन पर शनिवार की सुबह साढ़े नौ बजे जांच कर रही थी। इसी बीच जोगबनी-आनंद विहार सीमांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच के पास टीम पहुंची तो नौ नाबालिग लड़के और दो पुरुष खड़े दिखे। बातचीत में नाबालिगों ने बताया कि वे बिहार के अररिया जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
पीडीडीयू जंक्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौली में स्थानीय रेलवे स्टेशन पर दूसरे दिन शनिवार को नाबालिगों की बरामदगी की गई। आरपीएफ और बचपन बचाओ आंदोलन की टीम ने नौ किशोरों को बरामद किया। बिहार के अररिया से किशोरों को लेकर गाजियाबाद जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार भी किए गए हैं। इसके पहले शुक्रवार को चार नाबालिगों को बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Khelo India: 15 अगस्त को 1000 खेलो इंडिया सेंटर की मिलेगी सौगात, केंद्रीय खेल मंत्री ने वाराणसी में किया एलान
विज्ञापन
रेलवे सुरक्षा बल और बचपन बचाओ आंदोलन की टीम पीडीडीयू जंक्शन पर शनिवार की सुबह साढ़े नौ बजे जांच कर रही थी। इसी बीच जोगबनी-आनंद विहार सीमांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच के पास टीम पहुंची तो नौ नाबालिग लड़के और दो पुरुष खड़े दिखे। बातचीत में नाबालिगों ने बताया कि वे बिहार के अररिया जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
उन्हें अररिया के दियागंज थाना निवासी मोहम्मद असगर मंसूरी और मोहम्मद इरशाद लोनी गाजियाबाद में एक खिलौने की कंपनी में काम कराने ले जा रहे हैं। इस पर आरपीएफ ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, किशोरों की आरपीएफ पोस्ट पर काउंसिलिंग की गई और फिर उन्हें रेलवे चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया। बचपन बचाओ आंदोलन के कोआर्डिनेटर देशराज की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम में एसआई सरिता गुर्जर, अमरजीत दास, आरक्षी मोनिका पदाम, प्रमोद कुमार वर्मा, धर्मेंद्र कुमार के अलावा चंदा गुप्ता और जुनैद खान शामिल थे।