फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   1000 Khelo India centers will gifted on 15 August Union Sports Minister announced in Varanasi

Khelo India: 15 अगस्त को 1000 खेलो इंडिया सेंटर की मिलेगी सौगात, केंद्रीय खेल मंत्री ने वाराणसी में किया एलान

Sun, 04 Jun 2023 05:15 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 04 Jun 2023 05:15 PM IST
सार

ओडिशा रेल हादसे की वजह से वाराणसी में 25 मई से तीन जून तक चलने वाले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का समापन सादे अंदाज में हुआ। संबोधित करते हुए केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने खेलों का बजट तीन गुना बढ़ाया है। 
 

विज्ञापन
1000 Khelo India centers will gifted on 15 August  Union Sports Minister announced in Varanasi
वाराणसी में खेलो इंडिया गेम्स का समापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में टैलेंट के लिए खेलो इंडिया एक बड़ा मंच बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी आधारशिला रखी थी ताकि देश के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। आज उनका सपना साकार हो रहा है। 15 अगस्त तक पूरे देश को एक हजार खेलो इंडिया सेंटर की सौगात देने के मिशन पर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


शनिवार को बीएचयू में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने खेलों का बजट तीन गुना बढ़ाया है। आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए आज भारत खेलों में निरंतर नये आयाम गढ़ रहा है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मुख्तार अंसारी दोषी या निर्दोष: 32 साल पहले दिनदहाड़े छलनी कर दिए गए थे कांग्रेस नेता अवधेश राय, फैसला कल
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली बार के मुकाबले इस बार 200 से ज्यादा यूनिवर्सिटी के चार हजार खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। केंद्रीय मंत्री ने यूपी में हुए खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के आयोजन को सर्वश्रेष्ठ करार दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित उनकी पूरी टीम को बधाई दी।
ये भी पढ़ें:  वाराणसी में सीएम योगी बोले- गांव-गांव में खेल सुविधाएं दे रही डबल इंजन की सरकार

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का सादे समारोह में हुआ समापन

ओडिशा में रेल हादसे की वजह से शनिवार को 25 मई से तीन जून तक चलने वाले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का समापन सादे अंदाज में हुआ। समापन समारोह में हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद चैंपियन विश्वविद्यालय को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

आईआईटी बीएचयू के स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर में शनिवार को 21 खेलों में 69 पदक (26 स्वर्ण, 17 रजत और 26 कांस्य) के साथ पंजाब यूनिवर्सिटी चैंपियन रही। 68 (24 स्वर्ण, 27 रजत और 17 कांस्य) पदकों के साथ गुरुनानक देव विवि अमृतसर दूसरे और 32 (16 स्वर्ण, 10 रजत और 6 कांस्य) पदकों के साथ जैन विवि कर्नाटक की टीम तीसरे स्थान पर रही। तीनों विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

योग में सावित्रीबाई फुले विवि बनी चैंपियन

आईआईटी बीएचयू के रमेश श्रीनिवासन इनडोर हॉल में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के अंतिम दिन योग प्रतियोगिता में राष्ट्रसंत तुकादोजी महाराज नागपुर यूनिवर्सिटी को महज 0.23 अंकों के अंतर से पराजित कर सावित्री बाई फुले विश्वविद्यालय पुणे ने योगासन स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर 399.50 अंक अर्जित किए। जबकि प्रतिद्वंद्वी यूनिवर्सिटी को 399.27 अंक मिले। प्राप्त हुए। उसे रजत पदक से संतोष करना पडा। गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की टीम को 398.91 अंक मिले। तीसरे पायदान पर रहने वाली टीम को कांस्य पदक मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed