{"_id":"672d06c4158335032e0b7115","slug":"police-tops-for-the-third-time-in-resolving-complaints-more-than-three-thousand-complaints-received-on-jansun-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli: शिकायतों के समाधान में पुलिस तीसरी बार अव्वल, जनसुनवाई पोर्टल पर आई तीन हजार से ज्यादा शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli: शिकायतों के समाधान में पुलिस तीसरी बार अव्वल, जनसुनवाई पोर्टल पर आई तीन हजार से ज्यादा शिकायतें
Thu, 07 Nov 2024 11:58 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 07 Nov 2024 11:58 PM IST
सार
चंदौली पुलिस शिकायतों के समाधान में तीसरी बार अव्वल आई है। जनसुनवाई पोर्टल पर आई तीन हजार से ज्यादा शिकायतों का निदान किया गया। इस नतीजे के बाद पुलिस महकमें में उत्साह है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली में जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समाधान में चंदौली पुलिस को पूरे प्रदेश में तीसरी बार पहली रैंक मिली है। महिला थाने को छोड़कर जिले के सथी 15 थानों को 115 में से पूरे 115 अंक अंक प्राप्त हुए हैं। तीनाें बार तमगा एसपी आदित्य लांग्हे के कार्यकाल में प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि बीते अक्तूबर की रैकिंग में 115 में से पूरे 115 अंक प्राप्त कर पूर प्रदेश में जिले को पहला स्थान मिला है। जनसुनवाई पोर्टल से प्राप्त शिकायतों को पुलिस कार्यालय में गठित आईजीआरएस सेल की टीम संबंधित थानों पर ऑनलाइन भेजी की जाती है।
विज्ञापन
सभी थाना प्रभारियों की ओर से मिलने वाली सभी शिकायतों का समाधान संबंधित विभाग के साथ मिलकर किया जाता है। इसके बाद पुलिस की कार्रवाई से शिकायतकर्ता संतुष्ट है कि नहीं इसकी प्रतिक्रिया भी पुलिस कार्यालय से लिया जाता है।
विज्ञापन
जनसुनवाई पोर्टल के आंकड़ों के मुताबिक अक्तूबर में जिले भर से तीन हजार ज्यादा शिकायतें आई थीं। इनमें सबसे ज्यादा एक हजार जमीन विवाद, महिलाओं को मिलने वाली पेंशन, पीएम किसान सम्मान निधि, आवास और महिला अपराध से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से ढाई हजार से ज्यादा शिकायतों का समाधान संबंधित विभागों के सहयोग किया गया। वहीं, करीब 500 शिकायतों की जांच और निस्तारण की प्रक्रिया चल रही है।
पहले भी दो बार मिल चुका है पहला स्थान
आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में चंदौली जिले को अगस्त और सितंबर में भी पहली रैंक मिली थी। यह तीसरा मौका है, जब यह गौरव फिर हासिल हुआ। जिले में कुल 16 थाने हैं। इनमें एक महिला थाना भी है। सभी थानों से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के हिसाब से रैंक तय की जाती है। इसमें सभी 15 थानों को 90 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान मिला है।