{"_id":"5f8de2e38ebc3e9b7c13b921","slug":"pddu-junction-gets-environment-friendly-station-certificate-chandauli-news-vns5536754143","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडीडीयू जँक्शन को मिला पर्यावरण अनुकूल स्टेशन का प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीडीयू जँक्शन को मिला पर्यावरण अनुकूल स्टेशन का प्रमाण पत्र
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। हावड़ा दिल्ली रूट पर अति व्यस्त पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन को एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूून) पर्यावरण अनुकूल स्टेशन का दर्जा दिया है। इसके पूर्व एनजीटी की टीम ने दो दिनों तक स्टेशन का निरीक्षण किया और पर्यावरण के अनुकूल होने पर इसे ग्रीन रेटिंग सर्टिफिकेशन जारी किया है।
पीडीडीयू जंक्शन कभी गंदगी के लिए प्रसिद्ध था लेकिन अब स्थिति काफी सुधरी है। एक वर्ष पहले ही साफ सफाई और यात्री सुविधाओं को देखते हुए स्टेशन को आईएसओ सर्टिफिकेट दिया गया था। इसके बाद स्टेशन को पर्यावरण अनुकूल बनाने का दर्जा दिलाने का प्रयास किया गया। इसी क्रम में 16 और 17 अक्तूबर को एनजीटी के आडिटर मुकेश कुमार ने स्टेशन का निरीक्षण कर समीक्षा किया। इसके तहत स्टेशन पर साफ सफाई, कूडा निस्तारण, पानी उपयोग की स्थिति, सौर ऊर्जा की स्थिति, नो स्मोकिंग के पालन की स्थिति, रेलवे कार्यालयों में लगे बिजली के उपकरणों की स्टार रेटिंग, प्लास्टिक उपयोग और उसके निस्तारण की स्थिति को देखा गया। समीक्षा के बाद स्टेशन को पर्यावरण अनुकूल पाया। इसके आधार पर पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन को ग्रीन रेटिंग सर्टिफिकेशन जारी किया गया। इस तरह एनजीटी ने स्टेशन को पर्यावरण अनुकूल होने का प्रमाण पत्र दिया है।
रेलवे स्टेशन पर हुए बैठक में रेलवे के सभी विभागों के अधिकारी शामिल रहे। वहीं एनजीटी के आडिटर मुकेश कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक और निरीक्षण के दौरान ट्रेनों में पानी भरने के दौरान पानी की बर्बादी पर चिंता जताई और इसके लिए स्मार्ट मीटर लगाने का सुझाव दिया। दो दिवसीय बैठक में स्टेशन डायरेक्टर और स्टेशन अधीक्षक आरके सिंह, सीएसजी अशोक अनिल, इलेक्ट्रिक विभाग के एसएसई अश्वनी सिह, स्वास्थ्य निरीक्षक अभिषेक यादव रहे।
विज्ञापन
एनजीटी की टीम ने निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर साफ सफाई, कूड़ा निस्तारण, पानी उपयोग की स्थिति, सौर ऊर्जा की स्थिति, नो स्मोकिंग के पालन की स्थिति, रेलवे कार्यालयों में लगे बिजली के उपकरणों की स्टार रेटिंग, प्लास्टिक उपयोग और उसके निस्तारण की स्थिति आदि को भी परखा। इसके बाद टीम ने इसे पर्यावरण के अनुकूल पाया। जो पर्यावरण को संरक्षित करने में मददगार साबित होती है। इससे पर्यावरण को बेहतर बनाने का लाभ मिलेगा साथ ही स्टेशन का नाम भी अच्छे जंक्शनों में शुमार हो गया।
स्टेेेशन को एनजीटी की ओर से ग्रीन रेटिंग सर्टिफिकेट मिला है। यह प्रमाण पत्र पर्यावरण अनुकूल स्टेशन को जारी किया जाता है। यह पूरे मंडल के लिए गौरव की बात है।
मोहम्मद इकबाल
मंडल वाणिज्य प्रबंधक/ जनसंपर्क अधिकारी
पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल