फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Learning labs will be built in 75 Anganwadi centers

Chandauli News: 75 आंगनबाड़ी केंद्रों में बनेंगी लर्निंग लैब

Fri, 20 Dec 2024 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Learning labs will be built in 75 Anganwadi centers
चंदौली। आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को बेहतर शिक्षा और सुविधा देने के लिए जिले के 75 आंगनबाड़ी केंद्रों को लर्निंग लैब के तौर पर विकसित किया जाएगा। जिले के सभी विकास खंड में एक एक लर्निंग लैब बनाए गए है। अब इसी क्रम में 75 और लर्निंग लब को शुरू किया जाएगा। जहां बच्चों को पढ़ने के साथ-साथ खेलने और पोषण की सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

75 आंगनबाड़ी केंद्रों पर 75 लर्निंग लैब बनाए जाएंगे। लर्निंग लैब में बच्चों को स्मार्ट क्लास रूम के साथ ही आकर्षक अंदाज में शिक्षा दी जाएगी। इसके अलावा स्वच्छ पेयजल, शौचालय, विद्युतीकरण, वाल पेंटिंग समेत 18 बिंदुओं पर काम होगा।
विज्ञापन

जिले में 1873 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इन केंद्रों को मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाने की योजना हैं। केंद्रों की व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ ही आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2024-25 में केंद्रों पर 75 लर्निंग लैब बनाए जाएगें। जिनके चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लैब में बच्चों के लिए झूले, खिलौने और लर्निंग के सामान दिए जाएंगे। प्राइमरी स्कूलों की तर्ज पर आंगनबाड़ी केंद्रों को भी मॉडल केंद्र बनाने की योजना है। जिला कार्यक्रम अधिकारी जया त्रिपाठी ने बताया कि जिले में ब्लाक स्तर पर अभी एक एक लैब संचालित हो रहे हैं।

अब इसी क्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों को लर्निंग लैब के रूप में विकसित किया जाएगा। इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। शासन की स्वीकृति मिलने के बाद ग्राम पंचायत निधि से इन केंद्राें को माॅडल आंगनबाड़ी केंद्र बनाने का काम प्रारंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed