फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farmer injured in bull attack dies during hospital treatment.

Chandauli News: सांड़ के हमले में घायल किसान की अस्पताल इलाज के दौरान हुई मौत

Mon, 28 Sep 2026 02:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Farmer injured in bull attack dies during hospital treatment.
विकास सिंह, फाइल फोटो - फोटो : Self
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के अमावल गांव में छुट्टा सांड के हमले से गंभीर रूप से घायल किसान विकास सिंह (50) की रविवार को वाराणसी के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने का आश्वासन दिया है। अमावल गांव निवासी किसान विकास सिंह 19 सितंबर की सुबह खेत में धान की फसल देखने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक छुट्टा सांड ने उन पर हमला कर दिया। सांड ने उन्हें उठाकर कई बार सड़क पर पटक दिया। हादसे में उनके सिर, शरीर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह सांड को भगाया और घायल किसान को चतुर्भुजपुर स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। करीब आठ दिनों से उनका इलाज चल रहा था। रविवार दोपहर इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद ने बताया कि किसान की मौत की जानकारी मिली है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed