फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Woman clashed with five goons in chandauli fired and ran away condition critical daughter called police

UP: घर में घुसे पांच बदमाशों से भिड़ी महिला, हाथापाई के बाद नकाबपोश ने चला दी गोली; मां की चीख सुन दौड़ी बेटी

Sat, 23 Aug 2025 12:46 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 23 Aug 2025 12:46 PM IST
सार

Chandauli News: यूपी के चंदौली जिले में घर के अंदर घुसे पांच बदमाशों से महिला भिड़ गई। पांच मिनट की हाथापाई के बाद बदमाशों ने गोली चलाकर महिला को घायल कर दिया। आवाज सुनकर बेटी ने घर की लाइट जलाई तो नकाबपोश दीवार फांदकर भाग निकले। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।

विज्ञापन
Woman clashed with five goons in chandauli fired and ran away condition critical daughter called police
बदमाशों की गोली से घायल महिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सैयदराजा कस्बे के सुंदर बन मोहल्ले में शुक्रवार देर रात पांच नकाबपोश बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाया। बदमाश घर का मेन गेट फांदकर भीतर दाखिल हुए और बंद कमरे का ताला तोड़ने लगे। इसी बीच, घर की महिला दिलकश बानो (35) ने शोर मचाते हुए चोर-चोर चिल्लाना शुरू किया।

विज्ञापन


दिलकश ने साहस दिखाते हुए एक बदमाश को पकड़ भी लिया, लेकिन तभी उसने तमंचा निकालकर महिला पर फायर झोंक दिया। गोली दिलकश के एक हाथ और कंधे में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गई। वारदात के बाद नकाबपोश बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर घर में मौजूद उसकी बेटी बाहर भागी और अपने मामा को फोन पर घटना की सूचना दी। कुछ ही देर में स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल महिला को तत्काल ट्रॉमा सेंटर, वाराणसी रेफर कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश से बाहर रहकर कमाता है पति

ग्रामीणों की मानें तो दिलकश बानो का पति सफुल्ला परदेस में मजदूरी करता है और घर पर ज्यादातर समय उसकी पत्नी और बच्चे ही रहते हैं। बदमाशों ने इसी का फायदा उठाकर घर को निशाना बनाया। सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस टीम ने आस-पास के इलाके में बदमाशों की तलाश भी शुरू कर दी है। मौके से कुछ सुराग जुटाए गए हैं। इस बाबत थाना प्रभारी विंध्येश्वरी पांडेय ने बताया कि बदमाशों की पहचान कर उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल मोहल्ले में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed