{"_id":"5aee054c4f1c1b57098b84ad","slug":"91525548364-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाओं की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाओं की मौत
Updated Sun, 06 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बबुरी/धीना। अलग - अलग इलाकों में शनिवार की देर शाम बाइक से गिरकर दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों बाइक चालक ट्रिपल सवारी चल रहे थे और बाइक अनियंत्रित होने की वजह से महिलाएं नीचे गिर गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोई भी हेलमेट नहीं पहने था।
धीना थाना क्षेत्र के सबल जलालपुर गांव में शनिवार की शाम चार बजे समीप अनियंत्रित मोपेड होने से सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई। इससे वाहन पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती करवाया। इलाज के दौरान इंदू देवी (55 )की मौत हो गई, बच्चा खरवार (35) और रिया(8) की हालत चिंताजनक होने पर डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। गाजीपुर जिले के करंडा थाना सईता पट्टी निवासी बच्चा खरवार शुक्रवार को कवई पहाड़पुर नारद खरवार के घर अपने ससुराल आया था। धीना थाना के इमिलिया गांव में सास इंदु देवी के ननिहाल में शनिवार को शादी थी ।इससे दोपहर में सास इंदु देवी अपने दामाद व नतिनी के साथ मोपेड पर सवार होकर अपने ननिहाल में शादी में शामिल होने जा रही थी। अचानक सबल जलालपुर गांव के समीप मोपेड वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई। इसी तरह बबुरी थाना अंतर्गत बिठवल खुर्द गांव के समीप शाम छह बजे के करीब ब्रेकर पर बाइक उछलने से बाइक पर पीछे बैठी महिला नीचे गिर गई और सिर में चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई। अलीनगर थाना अंतर्गत गोधना गांव निवासी प्रभावती (55) अपनी पुत्री का इलाज कराने के लिए बेटे मोती लाल के साथ एक बाइक पर सवार होकर चकिया सैदुपुर गई थी। शाम छह बजे वह वापस लौट रही थी। बाइक बेटा मोतीलाल चला रहा था। बिठवल खुर्द के समीप तेज रफ्तार बाइक ब्रेकर पर उछल गया। इससे पीछे बैठी प्रभावती नीचे गिर गई। इससे सिर में चोट लगने की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
--------------------------