{"_id":"5a36c6264f1c1b3c3d8be4a3","slug":"21513539110-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घरों से नकदी सहित लाखों के जेवर पार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन घरों से नकदी सहित लाखों के जेवर पार
Updated Mon, 18 Dec 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर के वार्ड नंबर 16 यादव बस्ती में शनिवार की रात चोरों ने तीन घरों को अपना निशाना बनाया। तीनों घरों से नकदी समेत लाखों के जेवर पार कर दिए। सुबह चोरी का पता चला तो पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी।
अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 में शनिवार की रात चोर सबसे पहले राजू यादव के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घुसने के बाद पहले जिस कमरे में परिवार वाले सो रहे थे। उसको बाहर से कुंडी बंद कर दिया। उसके बाद उनकी माता कृष्णावती के ऊपर कुछ नशीला पदार्थ छिड़क दिया। इससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आसानी से कमरे में रखा बक्सा सहित अन्य सामान सिवान में उठा कर ले गए। यहां ताला तोड़कर उसमें रखे 2 लाख नकद व चार सेट जेवर पर हाथ साफ कर दिया।
वहीं बगल में राम किशुन के घर से भी 1000 रुपये नकद व दो मोबाइल सेट निकाल लिए। इसके बाद चोर गिरजा प्रसाद के घर में घुसे। वहां दरवाजा बंद देख बरामदे में रखे सिलाई मशीन कपड़ा और जूता लेकर भाग निकले। बाद में सिलाई मशीन व कपड़ा सिवान में ही फेंक दिए थे। सुबह राजू यादव की नींद खुली तो बाहर से कुंडी बंद देख शोर मचाना शुरू किया। आसपास के लोगों ने घर में जाकर देखा तो दृश्य कुछ और था और कुंडी खोल कर उनको और उनके परिवार को बाहर निकाला। इसकी सूचना अलीनगर थाने को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर कार्रवाई में जुट गई।