{"_id":"5a8f18714f1c1b641f8b7312","slug":"111519327345-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने आठ ईंट भट्ठो को कराया बंद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसडीएम ने आठ ईंट भट्ठो को कराया बंद
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में गुरुवार को उत्तर प्रदेश प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों ने क्षेत्र में संचालित आठ ईंट भट्ठों को बंद करा दिया। प्रदूषण बोर्ड के मानकों के विपरीत कार्य करने के कारण यह कार्रवाई की गई।
वर्ष 2016 में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के द्वारा की गई जांच के दौरान कोतवाली क्षेत्र के भटपुरवां गांव में स्थापित तीन, चमारीपुर तथा बरहूंआ गांव में स्थापित चार तथा इलिया थाना क्षेत्र के पालपुर गांव में स्थापित एक ईट भट्ठे को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानको का पालन न करने पर नोटिस देकर भट्ठो को बंद करा दिया गया था। लेकिन सरकार बदलने के बाद भट्ठा मालिकों ने भट्ठों का संचालन पुन: प्रारंभ कर दिया। जिसकी जानकारी होने पर उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने उपजिलाधिकारी से गुरुवार को संपर्क किया तथा पुलिस बल के सहयोग से भट्ठों को बंद करा दिया। उपजिलाधिकारी रामसजीवन मौर्य ने बताया कि यदि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों का उल्लंघन करके भट्ठे पुन: चलाये गए तो संचालको के खिलाफ मुकदमा पंजिकृत कराया जाएगा। अभियान के दौरान तहसीलदार फूलचंद यादव, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड वाराणसी के सहायक वैज्ञानिक पीपी वर्मा तथा अवर अभियंता सुनिल कुमार मौजूद रहे।