{"_id":"6ab97cfa8330af363b0f061f","slug":"boat-service-restored-at-tanda-kaithi-ghat-chandauli-news-c-189-1-svns1010-155299-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: टांडा-कैथी घाट पर नाव सेवा बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: टांडा-कैथी घाट पर नाव सेवा बहाल
विज्ञापन
टांडाकला में शुरू हुआ नाव का संचालन। स्रोत:-जागरूक पाठक
टांडा कला। आंधी-बारिश के कारण टांडा-कैथी घाट दो दिन से बंद की नाव सेवा शनिवार को फिर शुरू हो गई। मौसम साफ होने के बाद प्रशासन ने नावों के संचालन की अनुमति दे दी। नावों का संचालन शुरू होने से यात्रियों, छात्रों, और व्यापारियों को राहत मिली।
घाट प्रभारी दीना सिंह ने बताया कि अर्नव तूफान के प्रभाव से मौसम खराब होने और नदी में तेज बहाव को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा के लिए 25 सितंबर से नावों का संचालन रोक दिया गया था। लगातार बारिश और तेज हवा के बीच नाव चलाने से हादसे की आशंका थी।
मौसम में सुधार होने के बाद सेवा बहाल कर दी गई। टांडा-कैथी घाट वाराणसी और गाजीपुर को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण जलमार्ग है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग नाव से आते-जाते हैं। नाव सेवा बहाल होने के बाद घाट पर फिर चहल-पहल बढ़ गई। संवाद