{"_id":"5c081dc8bdec221c9029c0d2","slug":"91544035784-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सांसद ने सीएम के सचिव को गिनाई समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सांसद ने सीएम के सचिव को गिनाई समस्याएं
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पिछड़े जिले में शामिल चंदौली और सोनभद्र के विकास कार्यों की समीक्षा करने आए सीएम के सचिव और जिले के तत्कालीन डीएम रह चुके मृत्युंजय कुमार नारायण को बुधवार को पूर्व सांसद रामकिशुन ने जिले की स्वास्थ्य सेवाएं, सिंचाई और किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने फोन से वार्ता कर विकास योजनाओं एवं जनहित सुविधाओं के विकास में तेजी और सुधार लाने की मांग की।
पूर्व सांसद ने भोगवार स्थित सामुदायिक अस्पताल की हालत खराब होने और बबुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधूरे निर्माण को पूरा कराने की मांग की। साथ ही बताया कि एकौनी सामुदायिक भवन बनकर तैयार है लेकिन चिकित्सकों की तैनाती नहीं होने से क्षेत्रीय लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं अदसड़ और चिरईगांव में 50-50 क्यूसेक के दो लिफ्ट कैनाल बनकर तैयार हैं लेकिन कुछ पाइप नहीं होने के कारण बंद पड़ा हुआ है। वहीं चंदौली में बनने वाला मेडिकल कॉलेज मिर्जापुर में शिफ्ट हो गया। कहा कि सैयदराजा में राजकीय बालिका महाविद्यालय बनकर तैयार है लेकिन वहां अब तक सत्र चालू नहीं किया गया। इसी तरह समितियों पर खाद-बीज किसानों को नहीं मिल रही है।
विज्ञापन