फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   4657 cusecs of water was released from three dams.

Chandauli News: तीन बांधों से निकाला गया 4657 क्यूसेक पानी

Sat, 05 Sep 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
4657 cusecs of water was released from three dams.
चकिया में मूसाखाड़ बांध से गिरता पानी। संवाद
चकिया/शिकारगंज/ नौगढ़। पहाड़ी क्षेत्रों और जंगलों में लगातार बारिश से बांधों लबालब भर गए हैं। इसको देखते हुए सिंचाई विभाग बांधों की निगरानी बढ़ा दी है। बांधों की सुरक्षा के मद्देनजर फाटक खोलकर पानी निकाला जा रहा है। शुक्रवार को चंद्रप्रभा बांध के 10 फाटक खोलकर 892.80 क्यूसेक पानी चंद्रप्रभा नदी में छोड़ा गया। वहीं, मुसाखांड बांध से 3268 जबकि नौगढ़ बांध से 497 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इस तरह तीनों बांधों से कुल 4657 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन




सिंचाई विभाग के अनुसार चंद्रप्रभा बांध में जलस्तर 777 फीट पहुंचने के बाद उसे 771 फीट पर मेंटेन रखने के लिए फाटक संख्या एक से दस तक खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। मूसाखाड़ बांध से जलस्तर को नियंत्रित रखने के लिए गेट संख्या 6, 7, 8 और 9 खोलकर लगभग 3268 क्यूसेक पानी कर्मनाशा नदी में छोड़ा जा रहा है। नौगढ़ बांध से 497 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। इसके अलावा लतीफशाह बीयर से 4139 क्यूसेक, मुजफ्फरपुर वीयर से 1854 क्यूसेक तथा भैसौड़ा बांध से 72 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता हरेंद्र कुमार ने बताया कि बांधों की लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed